महिला आरक्षण के लिए पीएम मोदी ने किए प्रयास, विपक्ष ने रची साजिश : सीएम योगी

वाराणसी, 28 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi Tuesday को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा ‘महिला सम्मेलन’ में हिस्सा लिया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार भी किया.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने बताया कि Prime Minister मोदी सिक्किम और पश्चिम बंगाल के दौरे के बाद सीधे काशी पहुंचे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि Prime Minister मोदी का मानना है कि समाज में केवल चार ही प्रमुख वर्ग हैं, नारी, गरीब, युवा और अन्नदाता. उन्होंने कहा कि Prime Minister का यह दृष्टिकोण व्यापक है और इसके सकारात्मक परिणाम विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिल रहे हैं.

Chief Minister ने कहा कि काशी को लेकर पहले जो धारणा थी, वह अब पूरी तरह बदल चुकी है और यह शहर आज दुनिया भर के आकर्षण का केंद्र बन गया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास और विरासत का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है और काशी आज नए स्वरूप में वैश्विक मंच पर उभर रही है.

सीएम योगी ने कहा कि Prime Minister मोदी ने पिछले 10 से 12 वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए व्यापक अभियान चलाया है. उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्ष ने साजिश के तहत इसका विरोध किया.

उन्होंने कांग्रेस, सपा और विपक्ष पर आरोप लगाया कि इनके प्रति आधी आबादी में नाराजगी दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी ओर महिलाएं बड़ी संख्या में Prime Minister मोदी के प्रति आभार व्यक्त कर रही हैं. हाल के वर्षों में काशी का विकास अभूतपूर्व रहा है और Prime Minister मोदी के नेतृत्व में अब तक 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं. साथ ही 20 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं और 6 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का जल्द लोकार्पण किया जाएगा.

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काशी में आगमन पर स्वागत भी किया.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment