पीएम मोदी सेशेल्स से स्वदेश के लिए रवाना, नवशक्ति विनयगर मंदिर में पूजा और महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

विक्टोरिया, 29 जून . India के Prime Minister Narendra Modi अपने तीन दिवसीय दौरे को पूरा करने के बाद New Delhi के लिए रवाना हो गए हैं. सेशेल्स दौरे के आखिरी चरण में पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. इससे पहले उन्होंने नवशक्ति विनयगर मंदिर में पूजा-अर्चना की.

Prime Minister Narendra Modi ने Monday को सेशेल्स के पीस पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए और उनका स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात की. तिरंगा लिए हुए भारतीय समुदाय के लोगों ने Prime Minister का स्वागत करते हुए ‘मोदी मोदी’ और ‘India माता की जय’ के नारे लगाए.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी कई तस्वीरें बी शेयर की हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. बापू के आदर्श पीढ़ियों से चले आ रहे हैं, जो लोगों को शांति, न्याय और इंसानी सम्मान की तलाश में एकजुट करते हैं. उनके विचार एक बेहतर दुनिया के लिए हमारी मिलकर की जाने वाली कोशिशों को प्रेरित करते रहते हैं.”

इससे पहले पीएम मोदी ने नवशक्ति विनयगर मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने मंदिर के बाहर एकजुट हुए भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात की. पीएम मोदी ने तस्वीर साझा कर एक्स पर लिखा, “विक्टोरिया में अरुलमिगु नवशक्ति विनयगर मंदिर में प्रार्थना की, जो सेशेल्स का प्रमुख हिंदू मंदिर है. भगवान श्री गणेश सभी को बुद्धि, शक्ति और समृद्धि प्रदान करें.”

वहीं भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की तस्वीरें साझा कर Prime Minister ने लिखा, “मैं सेशेल्स हिंदू कोविल संगम की अरुलमिगु नवशक्ति विनयगर मंदिर बनाने और सेशेल्स में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के अलग-अलग पहलुओं को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों के लिए सराहना करना चाहूंगा.”

पीएम मोदी के मंदिर पहुंचने से पहले वहां उनका इंतजार कर रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने न्यूज एजेंसी से ​​बात करते हुए कहा कि Prime Minister के दौरे के लिए बड़ी तैयारी की गई है, जो सेशेल्स के 50वें नेशनल डे सेलिब्रेशन के साथ हो रहा है.

भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “हमें बहुत खुशी है कि Prime Minister मोदी 50वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां आ रहे हैं. सारे इंतजाम हो गए हैं. हम मंदिर में उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करेंगे और दुआ करेंगे कि वे India के लोगों की सेवा करते रहें. हमने उनके स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया है.”

भारतीय समुदाय की एक और सदस्य शशि ने कहा, “सेशेल्स में भारतीय समुदाय पीएम मोदी के दौरे को लेकर बहुत उत्साहित है. हमें उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. India और सेशेल्स के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं और हम उनके दौरे के दौरान इस संबंध को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं.”

भारतीय समुदाय की एक और सदस्य धनलक्ष्मी ने कहा कि वह Prime Minister के दौरे से सम्मानित महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा, “मैं कई पहलों पर Government के साथ मिलकर काम करती हूं. हमें यह भी उम्मीद है कि India और सेशेल्स के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को देखते हुए, India Government मंदिर के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में मदद करेगी.”

इस बीच, सेशेल्स का राष्ट्रीय दिवस समारोह परेड के साथ शुरू हुआ, जिसमें Prime Minister Narendra Modi मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. सेशेल्स के सैनिक अपने नेशनल फ्लैग के साथ एयरक्राफ्ट से पैराशूट से वेन्यू में उतरे और लोग जोश के साथ देश की आजादी की 50वीं सालगिरह मना रहे थे. पीएम मोदी Saturday को सेशेल्स के President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर सेशेल्स पहुंचे थे.

–

केके/एएस

Leave a Comment