सनातन धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं पीएम मोदी : संजय सरावगी

Patna, 11 मई . बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में Prime Minister Narendra Modi के शामिल होने को लेकर कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75वें वर्षगांठ पर पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं. देशभर के शिवालयों में विभिन्न आयोजन हो रहा है.

संजय सरावगी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. इसलिए देश के लोग गौरवान्वित हैं कि पीएम मोदी सनातन संस्कृति और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की Government ने सनातन संस्कृति के चिन्हों को नष्ट किया और कांग्रेस के शासन में सनातन संस्कृति के लिए कोई काम नहीं किया गया.

खाड़ी में चल रहे युद्ध को लेकर पीएम मोदी के संदेश पर संजय सरावगी ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच खाड़ी में युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से पेट्रोलियम पदार्थों की दिक्कत हो रही है. पीएम मोदी ने आग्रह किया है कि लोग घर में बैठकर काम करें, सोना न खरीदें और पेट्रोलियम का कम से कम उपयोग करें. यह अच्छी बात है.

हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ को लेकर उन्होंने कहा कि ये बड़ा दिन है. असम में फिर से भाजपा की Government बनी है. एनडीए को 100 से ज्यादा सीटें मिली हैं. हिमंता बिस्वा सरमा शपथ लेने वाले हैं. उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि हिमंता के नेतृत्व में असम का और विकास होगा.

बिहार की राजधानी Patna में मंदिरी नाला पर बने सड़क के उद्घाटन को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि मंदिरी नाला पर सड़क का निर्माण किया गया है. उन्होंने कहा कि उस पूरे इलाके की क्या स्थिति थी? वहां की स्थिति बदतर थी. लेकिन हमारी Government की ओर से मंदिरी नाले पर सड़क बनाई गई, बगल में नाला बनाया गया. भाजपा के वरिष्ठ नेता के नाम पर उसका नामकरण हो रहा है.

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी ने कहा कि उनको कुछ तो कहना है. लेकिन जिस तरह से उनके पिता के शासन काल में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण था, अब कोई ये बात नहीं कह सकता. अपराधियों को पकड़ा जा रहा है, खदेड़ा जा रहा है और जवाब दिया जा रहा है. अपराधियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जा रही है. उसका परिणाम भी दिखाई दे रहा है. लेकिन तेजस्वी यादव चिंता न करें, अपराधियों के समूल नाश करने के लिए Government पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है.

एसडी/एएस

Leave a Comment