Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
प्रवासी,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

‘पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के सच्चे और मेरे प्रिय मित्र’, मेलबर्न मीट्स मोदी में बोले अल्बनीज

‘पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के सच्चे और मेरे प्रिय मित्र’, मेलबर्न मीट्स मोदी में बोले अल्बनीज

मेलबर्न, 9 जुलाई . ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज ने Prime Minister Narendra Modi को ऑस्ट्रेलिया का “सच्चा और अपना प्रिय मित्र” बताते हुए कहा कि मेलबर्न में भारतीय नेता की मेजबानी करना उनके लिए सम्मान की बात है. भारतीय समुदाय के लिए आयोजित भव्य कार्यक्रम ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ में अल्बनीज ने Prime Minister मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.

मेलबर्न के प्रसिद्ध मार्वल स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे. अल्बनीज ने कहा कि इस स्टेडियम ने वर्षों में कई यादगार कार्यक्रम देखे हैं, लेकिन भारतीय समुदाय का यह आयोजन सबसे खास और महत्वपूर्ण है.

ऑस्ट्रेलियाई Prime Minister ने कहा, “Prime Minister मोदी, मेरे मित्र, शानदार मेलबर्न में आपका स्वागत है. ऑस्ट्रेलिया के सच्चे मित्र और मेरे बेहद प्रिय मित्र के रूप में आपकी मेजबानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है.”

उन्होंने कहा कि स्टेडियम में मौजूद लोगों की ऊर्जा भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की भावना को दर्शाती है. यह उत्साह और सकारात्मकता दोनों देशों और उनके लोगों के बीच मजबूत होते संबंधों को आगे बढ़ाने वाली शक्ति है.

अल्बनीज ने India की अपनी यात्राओं को याद करते हुए कहा कि उन्हें दो बार India जाने का अवसर मिला और हर यात्रा ने उन्हें देश की विविधता, सुंदरता और लोगों की गर्मजोशी से प्रभावित किया. उन्होंने Prime Minister मोदी द्वारा 2023 में Gujarat यात्रा के दौरान किए गए स्वागत को भी याद किया.

उन्होंने कहा कि जब Prime Minister मोदी ने उनका India में स्वागत किया था, तब दोनों नेताओं ने Ahmedabad के Narendra Modi स्टेडियम में रथ की सवारी की थी. उन्होंने कहा कि Gujarat में 2023 के दौरान दोनों देशों के लोगों के बीच जो आत्मीयता उन्होंने महसूस की थी, वही भावना मेलबर्न में मौजूद भारतीय समुदाय के बीच भी दिखाई दे रही है.

अल्बनीज ने कहा कि यह अवसर दोनों देशों के लोगों को जोड़ने वाले रिश्ते, आपसी सम्मान, मजबूत दोस्ती और India से जुड़े 10 लाख से अधिक ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के योगदान का उत्सव है.

उन्होंने भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोग राष्ट्रीय संकट और जरूरत के समय सबसे पहले मदद के लिए आगे आते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, छोटे व्यवसायों और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.

ऑस्ट्रेलियाई Prime Minister ने भारतीय छात्रों के योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि India से आने वाले विद्यार्थी ऑस्ट्रेलिया की शिक्षा व्यवस्था और समाज को समृद्ध बना रहे हैं.

उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय को India और ऑस्ट्रेलिया के बीच “जीवंत पुल” बताते हुए कहा कि उनकी संस्कृति, मेहनत और देश के प्रति समर्पण ने ऑस्ट्रेलिया को और मजबूत, बेहतर तथा अधिक विविध बनाया है.

अल्बनीज ने कहा कि भारतीय समुदाय की वजह से ऑस्ट्रेलिया एक अधिक समृद्ध और बहुसांस्कृतिक राष्ट्र बना है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच यह रिश्ता केवल Governmentों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे जुड़ाव पर आधारित है.

–

केआर/

Share