पीएम मोदी ने डेनमार्क के पेंशन फंड्स को भारत में निवेश बढ़ाने का दिया निमंत्रण

New Delhi, 19 मई . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को ओस्लो में डेनमार्क की Prime Minister मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने डेनमार्क के पेंशन फंड्स को India में अपने निवेश बढ़ाने का निमंत्रण दिया.

पीएम मोदी ने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के इतर हुई इस बैठक के बाद एक्स पर लिखा, “ओस्लो में मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ मेरी सार्थक बैठक हुई. India और डेनमार्क की दोस्ती ने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है. जल संसाधन, स्वच्छ ऊर्जा, शिपिंग और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है. आने वाले वर्षों में फिनटेक, उद्योग, रक्षा, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का सहयोग देखने को मिल सकता है. मैंने डेनमार्क के पेंशन फंड्स को India में अपना निवेश बढ़ाने का निमंत्रण भी दिया है.”

पीएम मोदी ने कहा, “हम दोनों इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि India और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) हमारी अर्थव्यवस्थाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा.”

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और संयुक्त एजेंडे में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के तहत हुई प्रगति का स्वागत किया, जिसमें पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग और दोनों देशों में हरित परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त प्रयासों को प्राथमिकता दी गई है.”

मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी ने तेजी से विकसित हो रही भारतीय अर्थव्यवस्था में हरित समाधान के लिए डेनमार्क की तकनीकों का स्वागत करने की India की तत्परता भी जताई.

विदेश मंत्रालय ने बताया, “जल क्षेत्र में नेताओं ने वाराणसी में स्मार्ट लेबोरेटरी ऑन क्लीन रिवर्स (एसएलसीआर) की स्थापना के लिए India और डेनमार्क के सफल सहयोग का उल्लेख किया. यह India Government, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और डेनमार्क Government की एक अनोखी त्रिपक्षीय पहल है. नेताओं ने मोबिलिटी पार्टनरशिप पर भी चर्चा की.”

दोनों नेताओं ने नई और उभरती प्रौद्योगिकियों, संचार, उन्नत शोध, स्टार्टअप और शैक्षणिक आदान-प्रदान में सहयोग को और मजबूत करने का भी फैसला किया.

उन्होंने रक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा की. साथ ही, Prime Minister मोदी ने डेनमार्क की कंपनियों को Gujarat इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी यानी गिफ्ट सिटी में अपनी मौजूदगी स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया.

डीबीपी

Leave a Comment