पीएम मोदी ने बनाया था 350 महिलाओं के संसद पहुंचने का रास्ता, विपक्ष ने लगाई रोक: चंद्रशेखर बावनकुले

नागपुर, 21 अप्रैल . Maharashtra के नागपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राज्य Government में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण विधेयक को रोकने का काम किया है.

Maharashtra Government में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने संसद में 350 से अधिक महिलाओं के प्रवेश का रास्ता साफ किया था लेकिन विपक्षी दलों ने इस पहल को आगे बढ़ने से रोक दिया.

उन्होंने कहा कि अगर Maharashtra की बात करें तो यहां विधानसभा में 100 से अधिक महिला विधायक मौजूद हैं, जो महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है.

बावनकुले के मुताबिक, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करना नहीं, बल्कि केवल उनके वोट हासिल करना रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल को रोककर महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर खत्म कर दिया गया है.

मंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं में इस मुद्दे को लेकर नाराजगी है और इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक मार्च भी निकाला जाएगा. उनका दावा है कि आने वाले चुनावों में महिलाएं कांग्रेस और उसके सहयोगियों को इसका जवाब देंगी.

इसी दौरान बावनकुले ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की हालिया प्रतिक्रियाएं और उनका गुस्से भरा रवैया यह दर्शाता है कि राज्य में उनकी स्थिति कमजोर हो रही है. बावनकुले का मानना है कि पश्चिम बंगाल की जनता आगामी चुनावों में उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बनने जा रही है. जनता ने अबकी बार मन बना लिया है कि टीएमसी को हटाकर भाजपा लानी है क्योंकि वही पश्चिम बंगाल का विकास कर सकती है.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है. इस चरण को लेकर Political गतिविधियां अपने चरम पर हैं. भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोरदार प्रचार अभियान चला रहे हैं. जनसभाओं, रोड शो और घर-घर संपर्क के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशें जारी हैं.

एसएके/पीएम

Leave a Comment