
चाईबासा, 27 अप्रैल . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत तांतनगर ओपी क्षेत्र के कासिया गांव में एक शख्स ने अपनी 65 वर्षीय भाभी पार्वती भूमिज की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी की पहचान दुलाई भूमिज के रूप में हुई है, जिसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह कुछ दिन पहले ही एक मामले में जेल की सजा काटकर रिहा हुआ था.
जानकारी के अनुसार, पार्वती भूमिज का शव Monday को उसके कमरे में पाया गया. शुरुआत में इसे प्राकृतिक मौत माना गया, लेकिन जब अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान मृतका की गर्दन और गाल पर चोट के गहरे निशान दिखे तो परिवार को हत्या का शक हुआ.
इसके बाद ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई और सर्वसम्मति से Police को सूचना दी गई. तांतनगर ओपी Police ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मृतका के देवर, दुलाई भूमिज, को हिरासत में लेकर पूछताछ की. Police की सख्ती के आगे आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
Police ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आरोपी दुलाई भूमिज का इतिहास बेहद हिंसक रहा है.
Police के अनुसार, वर्ष 2011 में उसने अपनी पत्नी इंद्रावती भूमिज की मसाला पीसने वाले लोढ़े (पत्थर) से वार कर हत्या कर दी थी. उस मामले में उसे 13 साल की उम्रकैद की सजा हुई थी. हाल ही में जेल से रिहा होकर वह गांव लौटा था और अब उसने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया. Police अब इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे की मुख्य वजह क्या थी. आरोपी से पूछताछ जारी है.
–
एसएनसी/डीकेपी