पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को दिया पेपर-मैशे उपहार, कला को वैश्विक पहचान मिलने पर कश्मीरी कारीगरों ने जताया आभार

श्रीनगर, 14 जुलाई . कश्मीर की दुनिया भर में मशहूर पेपर-मैशे कला से जुड़े कारीगरों ने Prime Minister Narendra Modi के उस कदम का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने हालिया विदेश दौरे में इंडोनेशिया के President को पारंपरिक पेपर-मैशे का कटोरा भेंट किया. कारीगरों ने इसे घाटी के हस्तशिल्प उद्योग के लिए गर्व का क्षण बताया है.

पेपर-मैशे कलाकार बशारत हुसैन ने समाचार एजेंसी से ​​बातचीत करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी का यह कदम कश्मीरी हस्तशिल्प के प्रति उनकी सराहना को दर्शाता है और इसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस क्षेत्र की समृद्ध कलात्मक विरासत को प्रदर्शित करने में मदद की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहचान से वैश्विक मांग बढ़ेगी और स्थानीय कारीगरों को बेहतर अवसर मिलेंगे.

कारीगर बशारत हुसैन ने कहा, “पेपर-मैशे एक बहुत पुरानी कला है जो यहां फारस से आई थी, और हमने इसे लगभग 500-600 साल पहले अपनाया था. तब से, हम यहां इस कला को अपनाए हुए हैं. मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत खुशी है कि Prime Minister ने इसे उपहार के तौर पर चुना. इससे इस कला को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सकती है. India के Prime Minister Narendra Modi ने जब पेपर-मैशे के बॉक्‍स को चुनकर इंडोनेशिया के President को उपहार स्‍वरूप भेंट किया, तो इसका वैश्विक मंच पर फर्क जरूर पड़ता है.”

उन्‍होंने कहा कि इससे पता चलता है कि India का नेतृत्‍व करने वाले Prime Minister अपने देश की कला को बचाने के लिए कितने गंभीर हैं. पेपर-मैशे एक अंतरराष्‍ट्रीय ब्रांड बन चुका है. ये चीजें बूस्‍ट करने में अहम भूमिका अदा करती हैं. क्राफ्ट को इंटरनेशनल पहचान मिलना बड़ी बात है.

कारीगर बशारत हुसैन ने बताया, “अगर हम यहां के मौजूदा हालात की बात करें तो इसे काफी हद तक कम आंका जाने लगा है. एक समय था जब अर्थव्यवस्था में इसकी बहुत अहम भूमिका थी, सिर्फ पेपर-मैशे ही नहीं, बल्कि कई अन्य कलाएं भी हैं. कारपेट इंडस्‍ट्री की अगर मैं मौजूदा स्थिति की बात करूं तो कहूंगा कि इसे बड़ा झटका लगा है. इसे फिर से जीवित करने और संरक्षित करने की जरूरत है. Government इसके लिए पहल कर रही है, शायद दिक्‍कत कहीं और से आ रही है.”

उन्‍होंने कहा कि पेपर-मैशे के स्‍थानीय स्‍तर पर इस्‍तेमाल से अभी इसकी पहचान बनी हुई है.

–

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment