बिहार सरकार के मंत्रियों ने कहा- सोनिया गांधी को नीतीश कुमार की नहीं, अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए

Patna, 1 अक्टूबर . इंडिया ब्लॉक की Wednesday को हुई बैठक में बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान पर राज्य Government के मंत्रियों ने पलटवार किया. मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए.

Patna में विजय सिन्हा ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. जो लोग अवसरवादी और वंशवादी राजनीति करते हैं, वे राष्ट्रीय हित से ज्यादा परिवार और पार्टी के हितों को प्राथमिकता देते हैं. इस सोच और उसके असर की झलक कहीं न कहीं देखने को मिली है. नीतीश कुमार ने हमेशा देश और समाज के हित में काम किया है.

इसी बीच मंत्री मदन सहनी ने कहा कि यह शुद्ध रूप से कांग्रेस और सोनिया गांधी को नीतीश कुमार को समय पर नहीं पहचान पाने का पछतावा है, जिसे वह इस रूप से व्यक्त कर रही हैं, उसे देश के नेता के साथ-साथ जनता भी देख रही है. उस समय नीतीश कुमार को साथ लेकर चलते तो यह प्रयास सफल हो सकता था. विभिन्न राज्यों से नीतीश कुमार ने इंडिया ब्लॉक के लिए समर्थन जुटाया था. कांग्रेस समय रहते उनके नेतृत्व में काम करती है तो देश का अलग दृश्य देखने को मिलता. इसी का पछतावा कांग्रेस को हो रहा है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विरोध पर मंत्री सहनी ने कहा कि एक साल के बाद कोई मुद्दा नहीं बचा है तो चुनाव आयोग के खिलाफ लग गए हैं. इनके पास जनता का समर्थन नहीं है. जनता ने जिसे वोट दिया, उनकी प्रदेश में Government है.

उन्होंने कहा कि ईवीएम पर दोष देने वाले यह भी बताए कि अगर ईवीएम में छेड़छाड़ होती तो कांग्रेस का बिहार में खाता कैसे खुला, ये तो जीरो पर आउट होते.

उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से बेहतर होगा कि वह अपनी पार्टी को मजबूत करें.

बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने कहा कि Government के स्तर पर Chief Minister सम्राट चौधरी लगातार नजर बनाए हुए हैं. जहां भी बाढ़ आई है, वहां निरीक्षण किया गया है. किचन की व्यवस्था दुरुस्त की गई है. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े. इसके अलावा हजारों लोगों को सहायता राशि दी गई है. Government के स्तर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं. बिहार में 2008 में कोसी में आपदा आई थी. तत्कालीन Chief Minister नीतीश कुमार ने जो आपदा प्रबंधन की व्यवस्था की थी, उसे सभी अपना रहे हैं.

–

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment