Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार,अंतरराष्ट्रीय

सेशेल्स में यूपीआई को लेकर हुए एमओयू पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, बोले-विकास साझेदारी हमारे संबंधों की मजबूत पहचान

सेशेल्स में यूपीआई को लेकर हुए एमओयू पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, बोले-विकास साझेदारी हमारे संबंधों की मजबूत पहचान

विक्टोरिया, 28 जून . India और सेशेल्स के बीच Sunday को कई क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारी के लिए एमओयू एक्सचेंज हुए. Prime Minister Narendra Modi के दौरे पर सेशेल्स में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) शुरू करने को लेकर समझौता हुआ. पीएम मोदी ने इस पर खुशी जताई है.

सेशेल्स में यूपीआई शुरू होने के बाद भारतीय पर्यटक, कारोबारी और प्रवासी समुदाय डिजिटल भुगतान आसानी से कर सकेंगे. वहीं सेशेल्स को तेज, सुरक्षित और कम लागत वाली डिजिटल भुगतान प्रणाली का लाभ मिलेगा. यह पहल दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और फिनटेक सहयोग को भी मजबूती देगी. India का यूपीआई मॉडल दुनिया के सबसे सफल डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म में गिना जाता है और अब इसका वैश्विक विस्तार तेजी से हो रहा है.

हालांकि सेशेल्स पहला ऐसा देश नहीं है, जहां यूपीआई पेमेंट सिस्टम लागू होने जा रहा है. इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, फ्रांस, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा नामीबिया तक यूपीआई का विस्तार हो चुका है. इसके अलावा फ्रांस, यूएई, सिंगापुर, मॉरीशस और श्रीलंका जैसे देशों में भी भारतीय यात्री यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं, जबकि कई अन्य देशों के साथ भी यूपीआई कनेक्टिविटी और डिजिटल भुगतान सहयोग को लेकर बातचीत जारी है. India की यह पहल डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने की रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है.

Prime Minister मोदी ने कहा, “हमें खुशी है कि आज यूपीआई को सेशेल्स में लागू करने के लिए एमओयू किया जा रहा है. विकास साझेदारी हमारे संबंधों की मजबूत पहचान रही है. India हमेशा की प्राथमिकताओं, आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है. President के India दौरे के दौरान हमने 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी. इसके अंतर्गत सोशल हाउसिंग, ट्रांसपोर्ट, स्किलिंग, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में काम किया जा रहा है. सेशेल्स के मनावीय संसाधनों विकास में सहयोग India की विशेष प्राथमिकता रही है. मुझे खुशी है कि हम सेशेल्स के सिविल सर्वेंट्स की ट्रेनिंग में योगदान दे रहे हैं.”

वहीं सेशेल्स के President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने कहा कि India और सेशेल्स ने एक ऐसी साझेदारी के लिए फिर से प्रतिबद्धता जताई है जो एक जैसी भौगोलिक और ऐतिहासिक और एक स्थिर, सुरक्षित और खुशहाल हिंद महासागर क्षेत्र के लिए एक मिलकर देखे जाने वाले नजरिए पर आधारित हो.

उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत का मुख्य मुद्दा बेहतर लिंकेज के जरिए सस्टेनेबिलिटी, आर्थिक विकास और सुरक्षा के लिए संयुक्त विजन को लागू करना था, जिसे सेशेल्स ने इस साल की शुरुआत में अपनाया था. यह फ्रेमवर्क सभी क्षेत्रों में सहयोग के लिए रणनीतिक दिशा देता है. मैं इस विजन को ठोस नतीजों में बदलने में India के पक्के सपोर्ट के लिए बहुत शुक्रिया अदा करता हूं, जिससे दोनों देशों के लोगों को फायदा हो.”

डॉ. हर्मिनी ने विकास साझेदारी को भारत-सेशेल्स संबंधों का मजबूत स्तंभ बताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने कई कानूनी समझौते किए हैं जो विदेश सेवा, डिजिटल बैंकिंग, स्वास्थ्य, खेती, सी फ्लोरिंग, एक्सट्रैडिशन, स्पेस एक्सप्लोरेशन और सेशेल्स में एक नए नेशनल हॉस्पिटल के कंस्ट्रक्शन में हमारे सहयोग को और गहरा करेंगे.

–

केके/वीसी

Share