‘मन की बात’ में बिहार के मखाना का जिक्र, सीएम सम्राट चौधरी और संजय सरावगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

Patna, 25 अक्टूबर . बिहार के मखाना की विदेशों में बढ़ती पहचान और यूरोपीय देश ग्रीस तक इसकी पहुंच का Prime Minister Narendra Modi द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उल्लेख किए जाने पर Chief Minister सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है.
Chief Minister ने Sunday को लोक सेवक आवास में Prime Minister के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का श्रवण किया. Chief Minister सम्राट चौधरी ने बिहार के मखाना के अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने को राज्य के किसानों और उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि बिहार का मखाना आज वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बना रहा है. यह राज्य के मेहनतकश किसानों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादों की क्षमता को नई पहचान देने वाला महत्वपूर्ण कदम है.
Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र के अनुरूप स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने, बेहतर पैकेजिंग और स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर देने से बिहार के पारंपरिक उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार में नई संभावनाएं खुल रही हैं. इससे स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता और पहचान के आधार पर व्यापक बाजार तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है.
इधर, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मन की बात सुनी. उन्होंने भी Prime Minister द्वारा बिहार के पूर्णिया के मखाना के यूरोपीय देश ग्रीस तक पहुंचने का उल्लेख किए जाने पर उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बिहार के सीमांचल क्षेत्र में उत्पादित मखाना अपनी गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मांग के कारण वैश्विक बाजार में पहचान बना रहा है. यह बिहार के किसानों की मेहनत और Prime Minister के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की सफलता का महत्वपूर्ण उदाहरण है.
सरावगी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने, उनकी पैकेजिंग बेहतर बनाने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने से किसानों, उद्यमियों और छोटे कारोबारियों के लिए रोजगार एवं आर्थिक प्रगति के नए अवसर खुल रहे हैं. Prime Minister का यह संदेश बिहार के कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में उत्साह बढ़ाने वाला है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि Prime Minister ने दीपावली और महापर्व छठ के संदर्भ में स्वच्छता के महत्व को भी रेखांकित किया है. छठ बिहार की आस्था, लोक परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का महापर्व है. ऐसे में घाटों, तालाबों, नदियों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.
–
एमएनपी/एएस


