लखीसराय मंदिर हादसे में पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा

New Delhi, 17 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने Monday को बिहार के लखीसराय में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.

Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) ने social media पर पोस्ट करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने बिहार के लखीसराय में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.”

इससे पहले दिन में Prime Minister Narendra Modi ने लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया, जिसमें सात लोगों की जान चली गई.

Prime Minister कार्यालय ने social media पर लिखा, “बिहार के लखीसराय में भगदड़ के कारण हुई जानमाल की हानि से व्यथित हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है.”

भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए. इस घटना के कारण मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि सावन के पवित्र महीने के तीसरे Monday को बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रार्थना और अनुष्ठान करने के लिए एकत्रित हुए थे.

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मैं मर्माहत हूं.

नीतीश कुमार ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें. उन्होंने हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि राज्य Government एवं प्रशासन से अपेक्षा है कि घायलों के समुचित इलाज तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में कोई कमी न रहे.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment