पीएम मोदी ने सफल चुनाव कराने के लिए नेपाल को दी बधाई

New Delhi, 7 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने नेपाल को सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि India करीबी दोस्त और पड़ोसी नेपाल के साथ काम करने को तैयार है.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने नेपाल की जनता और Government को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “मैं नेपाल के लोगों और Government को चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण तरीके से होने पर दिल से बधाई देना चाहता हूं. अपने नेपाली भाइयों और बहनों को अपने डेमोक्रेटिक अधिकारों का इतने जोश के साथ इस्तेमाल करते देखना बहुत अच्छा लग रहा है.”

उन्होंने ‘इस ऐतिहासिक कामयाबी को नेपाल की डेमोक्रेटिक यात्रा में गर्व का पल बताया.’

पीएम मोदी ने आगे लिखा, “करीबी दोस्त और पड़ोसी होने के नाते, India नेपाल के लोगों और उनकी नई Government के साथ मिलकर शांति, तरक्की और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को हासिल करने लिए काम करने को तैयार है.”

नेपाल में आम चुनाव की काउंटिंग जारी है. 165 सीटों पर रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

आरएसपी ने शाम छह बजे तक 60 सीटें जीत ली हैं. यह एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ 4 साल पहले एक पत्रकार रहे रबि लामिछाने ने बनाई थी. देश के बड़े नेता और पूर्व Prime Minister केपी शर्मा ओली झापा सीट पर 43 हजार मतों से पीछे चल रहे थे. उनका हारना और यहीं से बालेन शाह का जीतना लगभग तय माना जा रहा है.

ओली ने झापा-5 सीट से दो बार विजय हासिल की है. एक 2017 में और दूसरी 2022 में बड़ी जीत हासिल की थी.

नेपाल में बाकी 110 सीटें पार्टियों को मिले कुल वोट प्रतिशत के आधार पर तय होती हैं. इसमें वोटर किसी प्रत्याशी को नहीं बल्कि पार्टी को वोट देते हैं. पूरे देश में दल को जितने प्रतिशत वोट मिलते हैं, उसी हिसाब से उन्हें संसद में सीट मिलती है.

केआर/

Leave a Comment