पीएम मोदी सेशेल्स पहुंचे, राष्ट्रपति हर्मिनी ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से किया स्वागत

New Delhi, 27 जून . Prime Minister Narendra Modi तीन दिवसीय दौरे के लिए सेशेल्स पहुंच चुके हैं. सेशेल्स के President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने Prime Minister का स्वागत किया. पीएम मोदी ने सेशेल्स के President की तरफ से गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद किया. पीएम मोदी को वहां वहां देखकर भारतीय समुदाय के लोग उत्साहित नजर आए. Prime Minister ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

सेशेल्स पहुंचने के बाद Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, ” एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के गर्मजोशी से स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. सेशेल्स एक कीमती समुद्री साझेदार और हिंद महासागर में एक करीबी दोस्त है. हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करने और हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाने के मकसद से एक अच्छे दौरे की उम्मीद है.”

इससे पहले, न्यूज एजेंसी ने जब सेशेल्स की पर्यटन और संस्कृति मंत्री अमांडा बर्नस्टीन से पूछा कि क्या India सेशेल्स के खास टूरिज्म मार्केट में से एक बन रहा है और क्या पीएम मोदी के दौरे से भारतीय पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी, तो उन्होंने कहा, “हां, हमें ऐसी उम्मीद करनी चाहिए. हम भारतीय समुद्र साझा करते हैं. हम इस इलाके में साझेदार हैं और मुझे लगता है कि अगर किसी को नहीं पता कि हम कितने करीब हैं, तो हम India से सिर्फ चार घंटे दूर हैं.”

उन्होंने कहा, “हम बहुत करीब हैं. हम एक वीजा-फ्री डेस्टिनेशन भी हैं, जो मुझे लगता है. लोगों को यह दिखाने में मदद करेगा कि सेशेल्स आना और हमारे क्रियोल संस्कृति का अनुभव करना कितना शानदार मौका है, जिसमें भारतीय प्रभाव भी बहुत है और यह इस संस्कृति का हिस्सा भी है. उनके लिए तारीफ करने और आकर देखने के लिए बहुत कुछ है.”

Prime Minister Narendra Modi के आने से पहले ब्यू वैलोन और विक्टोरिया में कई जगहों पर उनके स्वागत में पोस्टर और तिरंगा झंडा लगाए गए हैं.

इससे पहले सेशेल्स के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सेशेल्स के लिए निकल रहा हूं, जहां मैं उनके राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लूंगा. इस साल, यह और भी खास है क्योंकि यह स्वर्ण जयंती समारोह है.”

पीएम मोदी Saturday से सेशेल्स के तीन दिनों के राजकीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे हैं. वे देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

सेशेल्स के दौरे को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “रिपब्लिक ऑफ सेशेल्स के President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर मैं 27-29 जून 2026 तक सेशेल्स का राजकीय दौरा करूंगा, ताकि सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकूं.”

Prime Minister ने कहा कि सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में India का एक “महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी” और ‘विजन महासागर’ का प्रमुख साझेदार है. उन्होंने कहा कि दोनों देश ग्लोबल साउथ के हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता रखते हैं.

उन्होंने कहा, “इस साल हम अपने डिप्लोमैटिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं, जो आपसी भरोसे, साझा लोकतांत्रिक मूल्य, डाइवर्सिटी के लिए सम्मान और हमारे लोगों के बीच गहरे जुड़ाव पर आधारित हैं.”

यह दौरा सेशेल्स के President हर्मिनी के फरवरी 2026 में India आने के कुछ ही महीने बाद हो रहा है. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी सेशेल्स के President हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और सेशेल्स नेशनल असेंबली को संबोधित करने और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है.

केके/वीसी

Leave a Comment