
सूरजपुर, 19 जनवरी . छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में Prime Minister आवास योजना के तहत लाखों लोगों के घरों का सपना पूरा हुआ. पीएम आवास योजना ने लाभार्थी कालीचरण के जीवन को बदल दिया. उन्होंने पक्का घर मिलने पर सीएम विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया.
Prime Minister आवास योजना के तहत बने गरीब परिवार के पक्के आशियाने को देखने के लिए प्रदेश के Chief Minister विष्णुदेव साय स्वयं सूरजपुर पहुंचे. Chief Minister के अचानक घर पहुंचने से लाभार्थी परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. परिवार के सदस्यों ने Chief Minister से मुलाकात कर खुशी जाहिर की और Government की इस योजना के लिए आभार व्यक्त किया.
दरअसल, Chief Minister विष्णुदेव साय अपने दो दिवसीय दौरे पर सूरजपुर जिले में थे. इसी दौरान उन्होंने मानपुर निवासी कालीचरण के आवास का निरीक्षण किया, जो Prime Minister आवास योजना के अंतर्गत निर्मित किया गया है. Chief Minister ने घर की गुणवत्ता और बनावट की सराहना करते हुए कहा कि कालीचरण का मकान देखकर उन्हें बेहद अच्छा लगा. उन्होंने परिवार से बातचीत भी की. इस दौरान कालीचरण की बेटी Chief Minister से मिलकर भावुक हो गई. Chief Minister ने कहा कि Government का सपना है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले और आज उसे साकार होते देखना सुखद अनुभूति है.
Chief Minister से मुलाकात के बाद कालीचरण के परिजनों ने कहा कि पहले उनका घर कच्चा और खपड़े का था, जिसमें बारिश के दौरान पानी टपकता था और काफी परेशानी होती थी. अब पक्का मकान मिलने से जीवन आसान और सुरक्षित हो गया है. इसके लिए उन्होंने Chief Minister साय और Government का धन्यवाद किया.
कालीचरण की बेटी ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि Chief Minister से मिलकर बहुत अच्छा लगा. सीएम विष्णु देव साय की वजह से ही आज उन्हें पक्का मकान मिल पाया है. उन्होंने Prime Minister आवास योजना के लिए Chief Minister के प्रति आभार व्यक्त किया.
वहीं, कालीचरण ने कहा कि पहले उनका घर झोपड़ीनुमा था. Prime Minister आवास योजना का लाभ मिलने के बाद अब उन्हें पक्का मकान मिला है. यह योजना उनके अपने घर के सपने को पूरा करने वाली साबित हुई है. इसके लिए उन्होंने Chief Minister का दिल से धन्यवाद किया.
इसे लेकर Chief Minister विष्णु देव साय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कच्चे मकान की जगह अब सुरक्षित और पक्का आवास है और आंगन में खुशियां खुलकर मुस्कुरा रही हैं. Prime Minister आवास योजना के लाभार्थी कालीचरण के निवास पर पहुंचकर उनके परिवार से आत्मीय संवाद का अवसर मिला. पक्का घर मिलने की खुशी परिवार के प्रत्येक सदस्य के चेहरे पर स्पष्ट झलक रही थी.
उन्होंने आगे कहा कि अब तक इस योजना के अंतर्गत 26 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें 17 लाख से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं. हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक और सुरक्षित पक्का आवास उपलब्ध कराना हमारा दृढ़ संकल्प है.
–
एएसएच/डीकेपी