असम: 21.36 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त, पांच गिरफ्तार

गुवाहाटी, 14 मई . असम Police ने एक बड़े एंटी-नारकोटिक्स (नशा विरोधी) अभियान में लगभग 21.36 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की और कामरूप जिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने Thursday को इस कार्रवाई की जानकारी दी.

यह कार्रवाई कामरूप Police और असम स्पेशल टास्क फोर्स ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर मिलकर की.

Police के अनुसार, पड़ोसी राज्य से आ रही एक बस को गुवाहाटी के बाहरी इलाके अमिंगांव में अभियान के दौरान रोका गया.

वाहन की पूरी तलाशी लेने पर सुरक्षा कर्मियों को बस के अंदर छिपाकर रखी गई 2.5 किलोग्राम हेरोइन और 8 किलोग्राम अफीम मिली.

Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने इस कार्रवाई की जानकारी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की और इस अभियान में शामिल Police टीमों की सराहना की.

उन्होंने कहा, ”असम में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ पकड़े गए हैं. कामरूप Police और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 21.36 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद हुई है. एक पड़ोसी राज्य से आ रही बस को अमिंगांव में रोका गया, जिसमें 2.5 किलो हेरोइन और 8 किलो अफीम मिली. पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.”

Police सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नशीला सामान कहां से आया और कहां ले जाया जा रहा था, साथ ही अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से इसके संबंधों की जांच की जा रही है.

अधिकारियों को शक है कि यह ड्रग्स पूर्वोत्तर क्षेत्र में चल रहे बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है.

यह जब्ती असम Government के ‘असम अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत हुई है, जिसे राज्य प्रशासन ने शुरू किया है.

पिछले कुछ वर्षों में असम Police और अन्य एजेंसियों ने राज्य में ड्रग तस्करों और गिरोहों के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं.

वरिष्ठ Police अधिकारियों ने कहा कि जांच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment