
कोलकाता, 24 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच Prime Minister Narendra Modi ने Friday को कोलकाता में हुगली नदी के तट पर समय बिताया और मां गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि हर बंगाली के लिए गंगा का विशेष महत्व है और यह नदी बंगाल की आत्मा में बहती है.
नाविक गौरंग बिस्वास ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि उन्हें देखकर मैं बहुत हैरान रह गया. उन्होंने खुद अपने कैमरे से तस्वीरें लीं. उनके निर्देश पर मैं नाव को गंगा के बीचों-बीच ले गया. उन्होंने मुझसे सिर्फ एक बार मेरा नाम पूछा और बस इतना ही. मैं बहुत खुश हूँ कि Prime Minister मेरी नाव पर सवार हुए. मैंने तो कभी कल्पना भी नहीं की थी कि India के Prime Minister Narendra Modi मेरी नाव पर सवारी करेंगे. यह किसी सपने जैसा लग रहा है.
बता दें कि Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है. यह कहा जा सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बसती है. इसका पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को अपने साथ समेटे हुए है. Friday सुबह कोलकाता में मैंने हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया. यह मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर था.”
इस दौरान उन्होंने हुगली के किनारे नाविकों और सुबह टहलने वाले लोगों से भी मुलाकात की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मुझे नाव चलाने वालों से मिलने का भी अवसर मिला, जिनकी कड़ी मेहनत की प्रवृत्ति सराहनीय है. और सुबह सैर करने वालों से भी मुलाकात हुई. हुगली नदी के तट पर, मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.”
हुगली नदी के भ्रमण के दौरान पीएम मोदी हाथ में कैमरा थामे हुए थे. उन्होंने हुगली के तट से भी कुछ और शेयर कीं, जहां वे लोगों से मिलते हुए नजर आए. पीएम मोदी ने नदी के तट पर घूमने वाले लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया.
इस दौरान उन्होंने नदी की फोटोग्राफी करने का भी प्रयास किया और विद्यासागर सेतु व हावड़ा ब्रिज का करीब से नजारा देखा. पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मैंने इस नदी की तस्वीरें खींचने की भी कोशिश की. साथ ही मुझे विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की भी करीब से झलक देखने को मिली.”
–
एसएके/पीएम