पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों का जाना हालचाल

पिथौरागढ़, 8 मई . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के समापन के बाद पिथौरागढ़ स्थित बी.डी. पाण्डेय जिला चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान Chief Minister ने इमरजेंसी एवं चिल्ड्रन वार्ड का दौरा कर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

Chief Minister ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर उपचार, दवाइयां एवं आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा कि राज्य Government प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

Chief Minister धामी ने मरीजों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई के माध्यम से अपनी बात सीधे Government तक पहुंचा सकते हैं. Chief Minister के आत्मीय व्यवहार एवं संवेदनशीलता से अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों में विश्वास एवं संतोष का भाव देखने को मिला.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Chief Minister ने लिखा, “पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं उपचार व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता की तथा उपचार, दवाइयों और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया. दवा स्टोर का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही चिकित्सकों की उपलब्धता, समय पर उपचार एवं प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.”

Chief Minister ने अधिकारियों को अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता, बेहतर प्रबंधन एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि जनहित में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकें.

इससे पहले Chief Minister धामी ने पिथौरागढ़ में सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा, हेमराज बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस एस नबियाल समेत अन्य उपस्थित रहे.

ओपी/एबीएम

Leave a Comment