पेट्रोल और डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी, 86 पैसे पेट्रोल और 83 पैसे डीजल के दाम और बढ़े

New Delhi, 19 मई . इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. दामों में हुए इस बदलाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.

गौरतलब है कि इससे पहले बीते Friday, 15 मई को भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. तब पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. जिसके बाद विपक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रियाओं समेत Political बयानबाजी भी देखने को मिली थी.

तेल-गैस की कीमतों में इजाफा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने फैसले का बचाव किया था. भाजपा नेताओं ने India और अन्य देशों में तेल कीमतों में बढ़ोतरी की तुलना की थी. साथ ही, दावा किया था कि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में India वह देश रहा जहां आम नागरिकों पर सबसे कम बोझ पड़ा.

अमित मालवीय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था कि पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल आया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने और तेल आपूर्ति बाधित होने के कारण अप्रैल और मई के अधिकांश समय ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना रहा. इसका असर दुनिया की लगभग हर अर्थव्यवस्था में सीधे पेट्रोल पंपों पर दिखाई दिया. लेकिन India इस पूरी तस्वीर में एक अलग और उल्लेखनीय अपवाद बनकर उभरा है.

अमित मालवीय ने लिखा था कि अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें 44.5 प्रतिशत बढ़ीं और डीजल की कीमतों में 48.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. Pakistan में पेट्रोल के दाम 54.9 प्रतिशत और डीजल के दाम 44.9 प्रतिशत बढ़े हैं. ब्रिटेन में पेट्रोल की कीमत में 19.2 प्रतिशत और डीजल की कीमत में 34.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ.

इन देशों के मुकाबले India की बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा था कि India में वृद्धि सबसे कम रही, जहां पेट्रोल की कीमत में 3.2 प्रतिशत और डीजल की कीमत में 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

वहीं, कांग्रेस ने केंद्र Government को निशाने पर लिया था. कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था कि अब जबकि Prime Minister के करीबी दोस्तों अमेरिका और इजरायल की ओर से पश्चिम एशिया में छेड़े गए युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें बढ़ रही हैं और विधानसभा चुनाव भी समाप्त हो चुके हैं, Government ने पहले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें बढ़ाने के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है. इससे महंगाई और बढ़ना तय है.

एसडी/एएस

Leave a Comment