पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत में लोकतंत्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा : मुख्तार अब्बास नकवी

New Delhi, 9 दिसंबर . संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. इस दौरान Tuesday को Lok Sabha में चुनाव सुधार के विषय पर चर्चा हो रही है. पूर्व Union Minister एवं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल में लोगों का लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ा है.

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने से बात करते हुए कहा, “हमारा India एक तरफ जहां दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, वहीं दूसरी तरफ हमारे चुनाव की जो व्यवस्था होती है, वो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व है. इस लोकतंत्र के त्योहार में लोग जनतंत्र के जुनून और जज्बे के साथ भागीदारी करते हैं. हमारी चुनावी प्रक्रिया में बेहतरी के लिए लगातार सुधार होता रहा है. इसी का नतीजा है कि लोगों का लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ा है. यही कारण है कि मतदान का प्रतिशत बढ़ता हुआ दिख रहा है.”

उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के शासनकाल में तमाम सुधार हुए हैं. चुनाव सुधार पर इससे पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है. अगर चर्चा सकारात्मक और रचनात्मक हो और बेहतरी के लिए सुझाव मिले, तो यह सही बात है, लेकिन अगर विपक्ष सिर्फ भय और भ्रम फैलाने के लिए इस विषय पर चर्चा करें और पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़ा करे, तो वो ठीक नहीं है.”

भाजपा नेता ने कहा, “India सुधारों का देश है. आगे भी सुधार होना चाहिए. जब पहला आम चुनाव 1951 में हुआ, उसके बाद बैलेट और ईवीएम से चुनाव हुए. मतदाताओं की आयु को 21 वर्ष की जगह पर 18 वर्ष कर दिया गया. Political पार्टियों की फंडिंग में पारदर्शिता बरती गई. तमाम कई सुधार हुए हैं. अगर अच्छे सुझाव आएंगे, तो उसपर भी सुधार होंगे. लेकिन अगर विपक्ष चुनाव सुधार के नाम पर Political प्रहार की नियत रखेंगे और चुनावी व्यवस्था के प्रति भय और भ्रम का भंवर जाल फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मेरे हिसाब से वह ठीक नहीं है.”

एससीएच/एएस

Leave a Comment