
New Delhi, 9 दिसंबर . दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने Tuesday को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली Police को नोटिस जारी किया है. इस मामले पर BJP MP और Actress कंगना रनौत ने से बातचीत की.
Actress का कहना है कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और घोटालों की पहचान बन चुकी है.
उन्होंने कहा, “कांग्रेस भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती है. इस पर घोटाले और भ्रष्टाचार के इल्जाम हैं और बिना नागरिकता के वोट भी डाले हैं. ये लोग खुद को कानून से ऊपर समझते हैं. एक Political परिवार से होने के बावजूद इनमें संविधान और कानून का कोई सम्मान नहीं है.”
Actress का कहना है कि पार्टी के लिए नागरिकता लेना एक घंटे का काम है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी की पहुंच और हैसियत इतनी थी कि इनके काम तुरंत हो जाते थे, लेकिन इन्होंने जानबूझकर नियम, कानूनों का उल्लंघन किया है. इससे साफ पता चलता है कि ये India के संविधान, नियमों और लोगों के अधिकारों की हमेशा अवहेलना करते आए हैं. इन्होंने देश के कानून को जूते की नोक पर रखा है.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं चाहती हूं कि Government इस मामले की कड़ी जांच करे और सख्ती दिखाए. इसी के साथ ही एक उदाहरण पेश करे कि चाहे कितना भी बड़ा शख्स हो, कोई कानून न तोड़ पाए. वोटिंग का अधिकार पवित्र है, उसे कोई खिलवाड़ न कर सके.”
बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी और दिल्ली Police को निर्देश दिया है कि वे आरोपों पर विस्तृत जवाब दाखिल करें.
इससे पहले, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सितंबर 2025 में दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें सोनिया गांधी के खिलाफ First Information Report दर्ज कर जांच कराने की मांग की गई थी. बाद में, इसी आदेश को चुनौती देते हुए रिवीजन पिटीशन दाखिल की गई, जिस पर कोर्ट ने अब जवाब मांगा है.
कंगना रनौत ने अपने करियर में ‘फैशन’, ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स’, और ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ जैसी फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है.
–
एनएस/एएस