
लातेहार, 28 जून . आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अमृतसर में मंदिर बनाने वाले बयान पर Jharkhand भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि मंदिर बनाने के पीछे केजरीवाल की वोट बैंक की राजनीति है, लेकिन जनता जागरूक है, उनके झांसे में नहीं आएगी.
अरविंद केजरीवाल ने Sunday को पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि पंजाब और देश भर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अमृतसर की पावन नगरी में भगवान वाल्मीकि मंदिर के निकट लव-कुश और माता जानकी के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर कोई भी बना सकता है, लेकिन अरविंद केजरीवाल के झांसे में लोग नहीं आएंगे, भले ही कुछ भी करें. यह ढोंगी और अवसरवादी लोग हैं. मंदिर बनाने के पीछे इनकी घटिया मानसिकता है.
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वर्षों तक दिल्ली में वोट बैंक की राजनीति की, लेकिन जनता ने इस बार उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया. केजरीवाल ने अपने शासन के दौरान दिल्ली के लोगों को स्वच्छ जल भी मुहैया नहीं कराया था. दिल्ली के बाद पंजाब से भी केजरीवाल एंड पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है. ये लोग पंजाब से जाएंगे, फिर कभी नहीं आएंगे.
Jharkhand की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है. महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहा है. आदिवासी समाज पर अत्याचार हो रहा है. संपत्ति लूटी जा रही है और विकास के कार्य बंद हैं.
पीएम मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले ऐसे Prime Minister हैं, जो गांव के एक-एक गरीब तक केंद्र की योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं. गांव के लोगों को केंद्र की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है.
दूसरी ओर, Jharkhand भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पलामू दौरे के बाद लातेहार पहुंचे और पार्टी वर्कर्स के साथ मीटिंग की, ताकि ऑर्गेनाइजेशनल एक्टिविटीज पर चर्चा की जा सके और पार्टी को जमीनी लेवल पर मजबूत किया जा सके.
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ स्तर तक जनसंपर्क को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही, एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य एवं प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया.
–
डीकेएम/डीकेपी