पीएम मोदी की हुगली रैली में पहुंचे लोग बोले-हर जगह है भ्रष्टाचार, अब बदलाव चाहिए

हुगली, 26 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को हुगली में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने टीएमसी शासन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के ‘महाजंगलराज’ की सबसे बड़ी पीड़ित बंगाल की बहनें और बेटियां हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि बहनों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है, इसलिए इस बार सबसे अधिक गुस्सा बहनों में ही दिख रहा है. संदेशखाली में बहनों के साथ गुंडे अन्याय करते रहे. टीएमसी की निर्मम Government गुंडों का साथ देती रही. बंगाल के भाइयों और बहनों, इसे कभी भूलना नहीं है.

उन्होंने कहा कि टीएमसी शासन में बेटियां लापता हो रही हैं, लेकिन Government सोई पड़ी है. अब और नहीं. 4 मई के बाद भाजपा Government इन गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब लेगी.

पीएम मोदी ने भाजपा Government बनने पर महिलाओं के लिए घोषणाएं भी कीं. उन्होंने कहा कि भाजपा Government में बंगाल की बहनों को बीमारी का इलाज टालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Government पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज देगी. जन औषधि केंद्रों पर 80 प्रतिशत छूट पर दवाएं उपलब्ध होंगी. ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच व टीकाकरण मुफ्त होगा. गर्भावस्था के दौरान 21,000 रुपए और बेटियों की ग्रेजुएशन के लिए 50,000 रुपए की मदद भी दी जाएगी.

पीएम मोदी को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ा था. कुछ लोगों के साथ ने बातचीत की. बातचीत में स्थानीय लोगों ने माना कि बंगाल में परिवर्तन की जरूरत है.

अमित ने कहा कि पीएम मोदी की रैली में जलसैलाब देखने को मिला. इस बार बदलाव होगा. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बंगाल की स्थिति से अवगत कराया है. महिला सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी ने कहा है कि सिस्टम को बदलना होगा. उन्होंने कहा कि बंगाल में माहौल भाजपा के पक्ष में है, भाजपा की Government बनने वाली है.

श्रेया यादव ने कहा कि 15 साल तक टीएमसी का शासन देख लिया. अब बदलाव चाहिए, इस बार भाजपा की Government चाहिए.

एक अन्य शख्स ने कहा कि पीएम मोदी यहां आए थे. हमने सोचा है कि वर्तमान Government को बदलना चाहिए. हर जगह भ्रष्टाचार है. Governmentी ऑफिस में रिश्वत दिए बिना कोई काम नहीं होता. इस बार हम जय श्रीराम का झंडा बुलंद करेंगे.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment