बिहार: किशनगंज में एक मकान से मिला हेरोइन, तीन गिरफ्तार

किशनगंज, 26 अप्रैल . बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र से Police ने एक मकान में करीब 515 ग्राम हेरोइन बरामद किया है. इस मामले में Police ने तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है, लेकिन कुछ लोग Police को देखते ही फरार हो गए.

Police के अधिकारी ने Sunday को बताया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप की खरीद-बिक्री के लिए पोठिया थाना क्षेत्र के फुलवाड़ी तैयबपुर निवासी मो. वाहिद के घर पर एकत्रित होने वाले हैं.

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए Police अधीक्षक ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया. विशेष छापामारी दल के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पोठिया थाना के फुलवाड़ी तैयबपुर गांव के बड़ापोखर के पास स्थित वाहिद के घर पर छापेमारी की.

बताया गया कि Police की कार्रवाई देखकर घर से पांच लोग भागने की कोशिश करने लगे. इसी बीच Police ने तीन लोगों को धर दबोचा. Police ने जब घर की तलाशी ली तो वहां से 515.670 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद किया गया. यहां से जिन तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें रहवर आलम, रफीक अंसारी और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं.

सभी किशनगंज जिले के ही रहने वाले बताए जाते हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मो. वाहिद से मादक पदार्थ खरीदते थे और फिर अपने-अपने इलाकों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे.

थाना प्रभारी अंजय अमन ने बताया कि पोठिया थाना Police लंबे समय से इस अवैध कारोबार पर नजर रखे हुए थी और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, वाहिद का परिवार नेपाल में रहता है तथा नेपाल से आकर यहां अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री का काम करता है. यह पिछले कई वर्षों से सिंडिकेट बनाकर बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment