
कोयंबटूर, 15 अप्रैल . तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता Wednesday को कोयंबटूर में थी, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया. सीएम ने जनता से एनडीए की Government बनाने का आह्वान भी किया.
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि तमिलनाडु विकास की राह में पीछे रह गया है, जबकि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में बाकी देश आगे बढ़ रहा है, इसीलिए तमिलनाडु के लोग भी आगे बढ़ना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण भरोसा है कि इस चुनाव में जनता एनडीए गठबंधन को जिताएगी.
सीएम ने कहा कि कोयंबटूर उत्तर डीएमके का असली चेहरा सामने लाने के लिए तैयार है. पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के लिए बढ़ता समर्थन बदलाव के लिए एक स्पष्ट और निर्णायक जनादेश को दर्शाता है.
उन्होंने एमके स्टालिन का जिक्र करते हुए कहा कि वे किस कदर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, यह सबने देखा और समझा है. आप भले ही महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनका सही स्थान देने से मना कर दें, लेकिन तमिलनाडु की महिलाएं चुपचाप तमाशा देखने वाली नहीं हैं. वे अपनी आवाज और वोट से जवाब देंगी.
सीएम ने कहा कि इस चुनाव में हर मां, हर बहन, हर बेटी इस अन्याय का जवाब देगी. मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करें. एनडीए को दिया गया आपका हर वोट इस बात की गारंटी है कि तमिलनाडु को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे. महिलाओं के लिए गरिमा, सुरक्षा और सीधा समर्थन, परिवार की महिला मुखियाओं के लिए 2,000 रुपए की मासिक सहायता, हर परिवार के लिए 10,000 की एकमुश्त सहायता, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, जघन्य अपराधों के लिए जीरो First Information Report रिपोर्टिंग और फास्ट-ट्रैक अदालतें, जहां तरुंत कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित की जाए.
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु एक नई संभावना के मोड़ पर खड़ा है, जो पीएम मोदी के ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के विन के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है.
–
डीकेएम/डीकेपी