‘मिथिला के लोग अटलजी के जीवनभर ऋणी रहेंगे’, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बोले संजय सरावगी

Patna, 25 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने पूर्व Prime Minister India रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया है. संजय सरावगी ने कहा कि मिथिला के लोग अटलजी के जीवनभर ऋणी रहेंगे. अटलजी ने मैथिली को अष्टम सूची में शामिल कराया और संवैधानिक मान्यता दी.

संजय सरावगी ने से कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती समारोह पूरा देश मना रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी नेता और India रत्न से सम्मानित थे. देश के यशस्वी Prime Minister के तौर पर उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके India को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया.

उन्होंने कहा, “अटलजी के कामों को Prime Minister Narendra Modi आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. अटलजी ने देश को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया और आज पीएम मोदी के नेतृत्व में India दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति बन गया. कभी कल्पना नहीं की जा सकती थी कि जिन अंग्रेजों ने India पर राज किया, आज देश उनके मुल्क इंग्लैंड से सैन्य और आर्थिक शक्ति में आगे है.”

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बिहार दौरे पर संजय सरावगी ने कहा, “नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पूरा बिहार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है. बिहार में लाखों कार्यकर्ता उत्साहित हैं. हम लोग देख रहे थे जिस दिन सम्मानित कार्यकारी अध्यक्ष पाटलिपुत्र की धरती पर आए थे, मैंने कहा था कि बिहार के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में यह दिन लिखा जाएगा.”

उन्होंने कहा कि बिहार के किसी कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली, तो सभी ने एकजुट होकर उनका उत्साहवर्धन किया.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विपक्ष की तरफ से आवाज नहीं उठाए जाने पर भी संजय सरावगी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “मुझे आश्चर्य इस बात का है कि विपक्ष के लोगों को हिंदुओं से घृणा क्यों है?”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष का एक भी नेता बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है. विपक्ष के लोग वोटबैंक के कारण हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर एक शब्द नहीं बोल रहे हैं.”

इसी बीच, संजय सरावगी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “बिहार अब खेलों में भी काफी तरक्की कर रहा है. राज्य का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है. हाल ही में राजगीर में महिलाओं के लिए एशियन गेम्स हुए थे.”

डीसीएच/

Leave a Comment