
New Delhi, 16 जून . भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की स्थिति, नीट परीक्षा को लेकर Government की तैयारियों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की Political जमीन खिसक चुकी है और पार्टी के नेता लगातार उसका साथ छोड़ रहे हैं.
टीएमसी की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पार्टी के साथ अब न जनता है और न ही जनप्रतिनिधि. उन्होंने कहा कि टीएमसी के साथ जनता नहीं है. सांसद नहीं हैं, विधायक नहीं हैं, पंचायत के कार्यकर्ता नहीं हैं और मेयर भी नहीं हैं. सभी बारी-बारी से पार्टी से अलग हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी का गठन भी कांग्रेस और वामपंथी दलों से नेताओं को जोड़कर किया गया था, लेकिन अब जनता में पार्टी के खिलाफ भारी आक्रोश है. शाहनवाज़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायकों का एक बड़ा समूह अलग हो चुका है और दिल्ली में भी कई सांसदों ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया है.
भाजपा नेता ने टीएमसी नेताओं की बयानबाजी को दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए कहा कि उन्हें यह आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर उनसे कहां चूक हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल में कटमनी, गुंडागर्दी और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का माहौल बना, जिसके चलते जनता ने टीएमसी के खिलाफ विद्रोह कर दिया. उन्होंने कहा कि पहले टीएमसी नेताओं का स्वागत फूलों से होता था, लेकिन अब उनका विरोध अंडों से किया जा रहा है. इसके बावजूद उनकी भाषा और अकड़ में कोई बदलाव नहीं आया है.
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ पार्टी सांसद काकोली घोष द्वारा Lok Sabha अध्यक्ष को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कल्याण बनर्जी के खिलाफ पहले से भी कई शिकायतें सामने आती रही हैं. उन्होंने कहा कि काकोली घोष ने स्पीकर महोदय को पत्र लिखा है. अब इस मामले में निर्णय Lok Sabha अध्यक्ष ही लेंगे.
नीट परीक्षा को लेकर Government की तैयारियों पर शाहनवाज हुसैन ने भरोसा जताते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पूरी Government परीक्षा प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रही है. उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि Government पूरी तरह मुस्तैद है. इस बार किसी भी प्रकार का पेपर लीक नहीं होगा. सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है. छात्रों को Government पर विश्वास रखना चाहिए, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी मुद्दाविहीन हो चुके हैं और Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करना उनकी आदत बन गई है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी का यह रवैया उचित नहीं है. जब Government नीट परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है, तब भी राहुल गांधी इस मुद्दे पर राजनीति करना चाहते हैं.
शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों का Political लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्र Government की नीयत और तैयारियों पर भरोसा रखते हैं तथा Government यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नीट परीक्षा निष्पक्ष और बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोहराया कि Government की प्राथमिकता छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना है और परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
–
पीएसके