
New Delhi, 14 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में कथित संगठनात्मक संकट, शिवसेना (यूबीटी) की Political गतिविधियों और राम जन्मभूमि दान मामले को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं और सांसदों को जनता का बदलता रुझान साफ दिखाई दे रहा है, और इसी कारण Political समीकरण बदल रहे हैं.
टीएमसी में संगठनात्मक बदलावों और बागी सांसदों पर BJP MP मनन कुमार मिश्रा ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि यदि कोई नेता पहले ही पार्टी नेतृत्व से दूरी बनाने का फैसला कर चुका है, तो उसे पार्टी से निकालने का कोई विशेष अर्थ नहीं रह जाता. कुछ नेता टीएमसी और उसके शीर्ष नेतृत्व से दूरी बनाकर या तो भाजपा में आने की इच्छा रखते हैं या स्वतंत्र Political रास्ता चुनना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता का मूड तेजी से बदल रहा है. राज्य की जनता ममता बनर्जी और टीएमसी से नाराज है, जिसके चलते कई नेताओं के लिए जनता के बीच जाना कठिन होता जा रहा है. कुछ सांसद जनता की भावनाओं को समझते हुए अपने Political भविष्य को लेकर निर्णय ले रहे हैं. यदि कोई सांसद Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर एनडीए में शामिल होना चाहता है तो इसे सकारात्मक घटनाक्रम माना जाना चाहिए.
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा पार्टी सांसदों की बैठक बुलाने के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि Maharashtra की जनता पहले ही उद्धव ठाकरे और उनके सहयोगियों से निराश हो चुकी है.
उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस के नेतृत्व पर भरोसा नहीं करती. Maharashtra, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इसके संकेत चुनावी परिणामों में दिखाई दे चुके हैं.
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के उस बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष के सत्ता में आने पर भाजपा का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. भाजपा लंबे समय तक देश की राजनीति में प्रभावी भूमिका निभाती रहेगी. जनता विपक्ष के ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेती और भाजपा के खिलाफ दिए जा रहे इस प्रकार के Political वक्तव्यों को समझती है.
–
एसएके/डीकेपी