पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे को लेकर लोगों में उत्साह, आजादी की 50वीं सालगिरह पर मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री

New Delhi, 26 जून . सेशेल्स के President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर Prime Minister Narendra Modi 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाएंगे. इस दौरान वह सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. Prime Minister के दौरे को लेकर वहां के लोगों में उत्साह का माहौल है. भारतीय समुदाय के सदस्यों ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में Prime Minister के आगमन पर खुशी जताई.
Prime Minister मोदी के दौरे से पहले सेशेल्स की एक नागरिक ने कहा, “हमारी आजादी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर उनका यहां आना हमारे लिए खुशी की बात होगी. हम उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं. पिछले कुछ वर्षों में India के साथ हमारे संबंध मजबूत हुए हैं और हम इन्हें आगे भी और मजबूत करना चाहते हैं.”
एक बांग्लादेशी नागरिक ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi अच्छे हैं. पड़ोसी देश India भी अच्छा है. दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे.”
भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “हमें बेहद खुशी है कि India के Prime Minister यहां आ रहे हैं. इससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे तथा व्यापार बढ़ेगा. सैन्य और सुरक्षा के क्षेत्र में सेशेल्स हमारे लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है. यहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, जो सेशेल्स की अर्थव्यवस्था और व्यापार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. जब दोनों देशों के संबंध मजबूत होते हैं तो हमें बहुत अच्छा लगता है.”
उन्होंने कहा, “India और सेशेल्स के संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं और समय के साथ लगातार मजबूत हुए हैं. India की कई कंपनियां यहां विकास कार्यों और विभिन्न सहयोगी परियोजनाओं में योगदान दे रही हैं. दोनों देशों के लोगों के बीच भी बेहद दोस्ताना संबंध हैं.”
Prime Minister मोदी इससे पहले 2015 में सेशेल्स गए थे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी हिस्सा लेंगे.
दौरे के दौरान Prime Minister President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों नेता भारत-सेशेल्स सहयोग के सभी क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. Prime Minister सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे.
India और सेशेल्स के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित लंबे समय से मजबूत साझेदारी रही है. हिंद महासागर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी के रूप में सेशेल्स, India के ‘महासागर’ विजन तथा ग्लोबल साउथ के प्रति India की प्रतिबद्धता में विशेष स्थान रखता है.
–
केके/एएस


