पवन कल्याण के चार महीने में पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद, सीएम नायडू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

Mumbai , 12 जुलाई . आंध्र प्रदेश के उपChief Minister और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण के दाहिने कंधे की Mumbai के एक अस्पताल में सफल सर्जरी की गई. ऑपरेशन के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित पुनर्वास प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगले चार महीनों में उनके कंधे की कार्यक्षमता सामान्य हो जाएगी.

जन सेना पार्टी की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पवन कल्याण के दाहिने कंधे में रोटेटर कफ की गंभीर चोट पाई गई थी. जांच में सुप्रास्पिनेटस और इन्फ्रास्पिनेटस टेंडन में गंभीर टियर और ग्रेटर ट्यूबरोसिटी हड्डी में एवल्शन फ्रैक्चर की स्थिति सामने आई थी. इसके बाद 11 जुलाई 2026 को Mumbai स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनकी आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी की गई.

यह सर्जरी अस्पताल के आर्थ्रोस्कोपी और शोल्डर सर्विस के निदेशक डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने की. स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि ऑपरेशन सफल रहा और इसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई. सर्जरी के बाद पवन कल्याण ठीक महसूस कर रहे हैं और उनका स्वास्थ्य तेजी से बेहतर हो रहा है.

सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इसके बाद वह कंधे के रिहैबिलिटेशन के विशेष कार्यक्रम से गुजरेंगे. इस प्रक्रिया के माध्यम से धीरे-धीरे उनके कंधे की मजबूती और सामान्य गतिविधियों को बहाल किया जाएगा.

इससे पहले आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने अस्पताल पहुंचकर पवन कल्याण से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. जन सेना पार्टी के अनुसार, Chief Minister ने डॉक्टरों से भी पवन कल्याण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

पवन कल्याण लंबे समय से Political और सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. पार्टी नेताओं के अनुसार, कई वर्षों से चली आ रही कंधे की चोट के कारण उनकी परेशानी बढ़ती गई थी. लगातार जनसंपर्क, चुनावी कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में भाग लेने के कारण कंधे पर दबाव बढ़ता रहा, जिसके बाद विशेषज्ञों ने सर्जरी की सलाह दी.

–

एससीएच/वीसी

Leave a Comment