Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘अखिलेश सरकार के घोटालों का पार्ट-1’, ओमप्रकाश राजभर ने गोमती रिवर फ्रंट पर लगाए गंभीर आरोप

‘अखिलेश Government के घोटालों का पार्ट-1’, ओमप्रकाश राजभर ने गोमती रिवर फ्रंट पर लगाए गंभीर आरोप

Lucknow, 22 जून . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए गोमती रिवर फ्रंट परियोजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. राजभर ने दावा किया कि परियोजना का पूरा बजट खर्च कर दिया गया, लेकिन काम सिर्फ 60 प्रतिशत ही पूरा हो सका.

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ‘यह मेरे खुलासों का पार्ट-1 है’ और आने वाले दिनों में अखिलेश Government के कार्यकाल से जुड़े कथित घोटालों की एक-एक फाइल जनता के सामने रखी जाएगी. गौरतलब है कि सुभासपा प्रमुख राजभर इन दिनों सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हर दिन हमला कर रहे हैं.

इसी क्रम में उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गोमती रिवर फ्रंट का जो फंड था उसे आपने 2017 के चुनाव में खर्च किया. Prime Minister Narendra Modi की ओर से की गई नोटबंदी की वजह से आप, अतीक अहमद के काले धन का इस्तेमाल नहीं कर पाए. यही वजह है कि गोमती रिवर फ्रंट का पूरा बजट खर्च करने के बावजूद सिर्फ 60 फीसदी काम ही पूरा हो सका. 40 फीसदी काम पर जो पैसा खर्च होना था, वह सैफई परिवार की तिजोरी और विधानसभा चुनाव में खर्च हुआ.”

उन्होंने आगे कहा, “अखिलेश यादव को लगा था कि Government में वापसी के साथ अपनी चोरी छिपा ले जाएंगे, लेकिन पाप का घड़ा भर चुका था. घोटालेबाजों की Government हार गई. सभी घोटाला सामने आ गया. यह अखिलेश राज के भ्रष्ट काले कारनामों का यह एक नमूना भर है.”

राजभर ने दावा किया कि वे एक-एक कर सारे चिट्ठे खोलेंगे. उन्होंने कहा, “पूरी फाइल लेकर बैठा हूं. संस्थाएं और एजेंसियां गोमती रिवर फ्रंट से जुड़े मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने में जुटी हैं और विश्वास है कि करेंगी भी. धीरज रखें, जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर होगा और न ही पीसी कर पाएंगे.”

—

विकेटी/डीसीएच

Share