संसद परिसर पिकनिक की जगह नहीं, राहुल गांधी पर हो कार्रवाई: निशिकांत दुबे

New Delhi, 12 मार्च . BJP MP निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम सांसदों पर आरोप लगाया कि मकर द्वार पर किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन पर रोक के बावजूद वह ‘पिकनिक’ करते दिखाई दिए.

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आम जनता को एलपीजी पहुंचनी चाहिए; अगर कोई समस्या है तो उस पर Government जवाब देगी. Prime Minister Narendra Modi ने गरीब महिलाओं को भी गैस का कनेक्शन दिया है.

उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप क्या कर रहे हो? संसद परिसर कोई पिकनिक की जगह नहीं है. संसद अलग है और सड़क अलग है. सड़क का आंदोलन और संसद का आंदोलन अलग होता है. स्पीकर का डायरेक्शन है कि मकर द्वार पर किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन नहीं होगा. आज भी स्पीकर ने इस पर बोला है.

निशिकांत दुबे ने कहा कि इन लोगों ने क्या हालत बना रखी है, जो मन में आता है बोलते रहते हैं. ये पागलपन की पराकाष्ठा है कि गांधी परिवार इतने लम्बे समय से सत्ता से बाहर कैसे है. अभी की स्थितियों के अनुसार, 2047 तक कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली है. इनको लग रहा है कि ऐसे तो हमारी पूरी जिंदगी बीत जाएगी..

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ‘आखिरी शासक’ हैं जिनका नाम इतिहास में दर्ज होने जा रहा है. राहुल गांधी को ना तो संसद के नियम पता हैं, ना उन्हें यह पता है कि सड़क पर और संसद में क्या करना है. मुझे लगता है कि आम जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश करने वाली कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है.

निशिकांत दुबे ने एक फोटोग्राफ दिखाया, जिसमें राहुल गांधी समेत तमाम सांसद संसद के द्वार पर बैठकार एलपीजी सिलेंडर को प्रदर्शन कर रहे हैं और साथ में खा पी रहे हैं.

निशिकांत दुबे ने सदन में भी इस मुद्दे को उठाया और चेयर को इससे अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि मैंने नोटिस दिया है. संसद पिकनिक की जगह नहीं है. स्पीकर ने आदेश दिया है कि मकर द्वार पर धरना प्रदर्शन नहीं होगा, कहीं भी चाय-कॉफी नहीं पी जा सकती है. राहुल गांधी की फोटो दिखाते हुए कहा कि ये क्या है?

उन्होंने कहा कि एलपीजी गरीबों की समस्या है, इसको लेकर भी ये पिकनिक मना रहे हैं. 4 दोस्तों को लेकर ये वहां चाय और कॉफी पी रहे हैं. क्या स्पीकर का यही आदेश है? एलपीजी की दिक्कत है, Government उसको लेकर चिंतित है लेकिन ये कौन सा तरीका है? राहुल गांधी पर कार्रवाई होनी चाहिए.

एएमटी/डीएससी

Leave a Comment