कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता: पंकज चौधरी

Lucknow, 13 दिसंबर . उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कोई पद छोटा या बड़ा नहीं होता. चौधरी ने Saturday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमें पार्टी जो भी दायित्व सौंपती है उसे लगन के साथ पूरा करते हैं. संगठन का काम कोई चुनौती नहीं है.

उन्होंने बताया कि पांच सेट में पर्चा दाखिल किया है. उसकी स्क्रूटनी हो रही है. इसके बाद कितने पर्चे वैध होते हैं, कितने अवैध होते हैं, और कौन उसमें विजय होगा. इसकी घोषणा Union Minister पीयूष गोयल करेंगे. निश्चित तौर पर जो व्यक्ति पार्टी का काम करता है, कोई पद छोटा-बड़ा नहीं होता है, उसको इसका लाभ धीरे-धीरे मिलता है. परिवार और समर्थकों में निश्चित तौर पर खुशी मिलती है. पार्टी से जो दायित्व मिलता है, उसे कार्यकर्ता के नाते हम पूरी निष्ठा से निभाते हैं.

बता दें कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने Saturday को नामांकन कर दिया. 1964 में जन्मे पंकज चौधरी राजनीति में हमेशा ऊंचे शिखर पर चढ़ते रहे हैं. उन्होंने गोरखपुर से शिक्षा ग्रहण की है. उन्होंने 1989 में राजनीति का सफर शुरू किया. पंकज चौधरी ने अपने Political जीवन की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ने के साथ की थी. वे पार्षद के चुनाव में जीते थे. 1989 में ही गोरखपुर से कटकर महाराजगंज अलग जिला बना, जिसके बाद से पंकज चौधरी ने महाराजगंज को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया. कुर्मी बिरादरी से आने वाले पंकज सात बार के सांसद हैं और गोरखपुर के रहने वाले हैं.

पंकज Political बैकग्राउंड से आते हैं और उनकी मां उज्ज्वल चौधरी महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं. उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इस दौरान, उन्होंने एक साल तक नगर निगम के डिप्टी मेयर के रूप में भी काम किया. बाद में उन्हें गोरखपुर का डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया. उन्होंने 1991 में 10वीं Lok Sabha का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. फिर 1996 में और 1998 में भी उन्होंने Lok Sabha चुनाव जीता. हालांकि, 1999 के आम चुनावों में वे Samajwadi Party के अखिलेश सिंह से हार गए.

पंकज चौधरी ने बाद में 2004 का Lok Sabha चुनाव जीता. 2009 में, वह महाराजगंज से कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षवर्धन से फिर हार गए. 2014 में, उन्होंने उसी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की. इसके बाद 2019 और 2024 के Lok Sabha चुनाव में भी जीत मिली. चौधरी मौजूदा Government में वित्त राज्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं.

विकेटी/एएसएच

Leave a Comment