
मुंगेर, 28 जून . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Sunday को राज्य में प्रत्येक माह के अंतिम Sunday को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पंचायतों को गरीबी मुक्त, स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है. पहले आयोजन की थीम ‘महिला हितैषी पंचायत’ रखी गई है.
मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड स्थित टेटिया ग्राम पंचायत में ‘पंचायत विकास दिवस’ का शुभारंभ करते हुए Chief Minister ने कहा कि अब राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में हर महीने के अंतिम Sunday को पंचायत प्रतिनिधि, पदाधिकारी और ग्रामीण एक साथ बैठकर विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे.
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ भी सुना. Chief Minister ने कहा कि जिस तरह ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से लाखों लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन किया गया, उसी प्रकार ‘पंचायत विकास दिवस’ ग्रामीण विकास का प्रभावी मंच बनेगा. उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, जल प्रबंधन, स्वच्छता, हरित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर नियमित समीक्षा और व्यापक विमर्श होगा.
उन्होंने सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और पंच सहित सभी जनप्रतिनिधियों से ग्राम सभाओं के माध्यम से अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. Chief Minister ने कहा कि विकसित India और समृद्ध बिहार का सपना तभी साकार होगा, जब गांव और पंचायतें आत्मनिर्भर बनेंगी.
महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले ‘पंचायत विकास दिवस’ की थीम ‘महिला हितैषी पंचायत’ रखी गई है. उन्होंने कहा कि Government जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. Chief Minister ने शिक्षा क्षेत्र में Government की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल और 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सके.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और गरीबों के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं. राज्य Government भी 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है तथा भविष्य में सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, विकास परियोजनाओं को गति देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए Government पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य Government स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए भी लगातार कार्य कर रही है. 15 अगस्त से ऐसी व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य है, जिससे अनुमंडल एवं जिला अस्पतालों में ही मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित हो और अनावश्यक रेफरल की आवश्यकता न पड़े.
–
एमएनपी/पीएम