
New Delhi, 4 अगस्त . भारत-अफगानिस्तान के बीच बढ़ते रिश्ते Pakistan को रास नहीं आ रहे. हाल ही में पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने इसे लेकर विवादित टिप्पणी की. India ने इसे पड़ोसी मुल्क की हताशा का प्रमाण बताया है.
Tuesday को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “Pakistanी प्रवक्ता की टिप्पणी भारत-अफगानिस्तान के सकारात्मक रिश्तों को लेकर Pakistanी Government की असुरक्षा और हताशा को दिखाते हैं.”
हाल ही में, Pakistanी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में India और अफगानिस्तान के बढ़ते रिश्तों पर ऐतराज जताया था. उन्होंने India और तालिबान के संबंधों को “मालिक और गुलाम” जैसा बताया और धार्मिक आयतों का हवाला देते हुए भड़काऊ बयानबाजी की. उन्होंने अफगान मंत्री के उस बयान पर नाराजगी जताई जिसमें India और अफगानिस्तान के डीएनए को एक जैसा बताया गया था.
पिछले कुछ महीनों में अफगानिस्तान और India के बीच रिश्ते थोड़े सहज हुए हैं. हाल ही में अफगानिस्तान की तालिबान Government के कृषि मंत्री मौलवी अताउल्लाह उमरी मंत्री ने India का दौरा भी किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि India और अफगानिस्तान के लोगों का डीएनए एक ही है. उन्होंने दोनों देशों के बीच पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों के हवाले से ये बात कही थी. उनके इसी बयान से Pakistan भड़का हुआ है.
Pakistanी सैन्य प्रवक्ता ने कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए कहा, “हम शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने (अफगान) यह बात मान ली. मैं आम अफगान लोगों की नहीं तालिबान Government की बात कर रहा हूं. आम अफगान जनता इस Government के जुल्म से परेशान है इसलिए दोनों का डीएनए एक जैसा नहीं हो सकता.”
उन्होंने तालिबान Government पर India के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया था. प्रवक्ता ने तालिबान Government पर भी तीखे सवाल उठाते हुए कहा, “यह Government महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार कर रही है. बैठे-बैठे फतवे जारी कर रही है. “
–
केआर/