भुगतान विवाद सुलझने के बाद प्रो-लीग खेलने को राजी हुए पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ी: रिपोर्ट

Mumbai , 29 जनवरी . Pakistan पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने भुगतान को लेकर चल रहे विवाद के निपटारे के बाद एफआईएच हॉकी मेंस प्रो-लीग के दूसरे चरण में खेलने पर सहमति जता दी है. खिलाड़ियों द्वारा भुगतान न मिलने के विरोध में करीब दो सप्ताह तक आंदोलन और प्रशिक्षण शिविर के बहिष्कार के चलते उत्पन्न हुआ बड़ा संकट फिलहाल टल गया है. Thursday को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

रिपोर्ट के अनुसार, Pakistan हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) के सचिव राणा मुजाहिद ने Thursday को इस्लामाबाद में खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में होने वाले प्रो-लीग के दूसरे चरण के मैचों के लिए उन्हें प्रतिदिन 114 अमेरिकी डॉलर (लगभग 30,000 Pakistanी रुपये) के दैनिक भत्ते का भुगतान किया जाएगा.

सूत्रों ने वेबसाइट टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया कि Pakistan स्पोर्ट्स बोर्ड ने प्रो-लीग के लिए पीएचएफ को 25 करोड़ Pakistanी रुपये की बड़ी राशि उपलब्ध कराई थी. बोर्ड ने पिछले साल दिसंबर में खेले गए पहले चरण के दौरान व्यवस्थाओं और भुगतान न होने पर आपत्ति जताई थी और फेडरेशन को एक सप्ताह के भीतर खिलाड़ियों के सभी बकाया भुगतान चुकाने का निर्देश दिया था.

एक खिलाड़ी ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से कहा कि यह सहमति केवल दूसरे चरण के लिए है और पुराने बकाया भुगतान को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है. खिलाड़ी ने कहा, “इस दौरे को बचाने के लिए हमने हरसंभव प्रयास किया, लेकिन पीएचएफ टस से मस नहीं हुआ. यह स्थिति बेहद निराशाजनक है, क्योंकि हॉकी ही हमारी रोज़ी-रोटी है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमने प्रशिक्षण सत्रों का बहिष्कार किया और अंततः स्पोर्ट्स बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद हमें आश्वासन मिला है. उम्मीद है कि पीएचएफ अपना वादा निभाएगा और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हमें परेशान नहीं होना पड़ेगा.”

Pakistan प्रो-लीग के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 और 13 फरवरी को तथा जर्मनी के खिलाफ 11 और 14 फरवरी को मुकाबले खेलेगा.

गौरतलब है कि Pakistan ने एफआईएच नेशंस कप में पिछले साल दूसरा स्थान हासिल किया था. हालांकि, वित्तीय कारणों से न्यूजीलैंड के हटने के बाद Pakistan को प्रो-लीग में खेलने का मौका मिला.

नौ टीमों की इस प्रतियोगिता के पहले चरण में Pakistan का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां टीम अपने चारों मैच हार गई थी. Pakistan को नीदरलैंड्स से 7-3 और 5-2 से, जबकि अर्जेंटीना से 5-1 और 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

चार बार की विश्व चैंपियन और तीन बार की ओलंपिक चैंपियन Pakistan की टीम 2012 के बाद से ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है.

डीएससी

Leave a Comment