
काबुल, 4 मई . अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में Pakistan सेना की ओर से किए गए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी तालिबान प्रशासन ने Monday को दी.
तालिबान के एक जिला अधिकारी के अनुसार, डांगम प्रांत में हुए इन हमलों में दो स्कूल, एक क्लिनिक और दो मस्जिदें नष्ट हो गईं. हालांकि हमले के सटीक समय का खुलासा नहीं किया गया है. अफगानिस्तान इंटरनेशनल ने इसे रिपोर्ट किया.
डांगम के तालिबान जिला गवर्नर मोहम्मद ओमर सादिक ने आरोप लगाया कि Pakistan की सेना अब सीधे हमले करने में सक्षम नहीं रही है और नागरिक ठिकानों को निशाना बना रही है. उन्होंने बताया कि इन हमलों में 80 मवेशियों की भी मौत हुई और कुनार प्रांत में अब तक 12 स्कूल नष्ट किए जा चुके हैं.
इससे पहले 28 अप्रैल को विदेश मंत्रालय ने काबुल स्थित Pakistanी दूतावास के प्रभारी को तलब कर इन हमलों पर विरोध दर्ज कराया था. अफगानिस्तान ने Pakistan पर ड्यूरंड रेखा के पास सार्वजनिक ढांचे और कुनार के केंद्र में स्थित विश्वविद्यालय को निशाना बनाने का आरोप लगाया.
विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताते हुए कड़ी निंदा की. मंत्रालय ने कहा कि ये कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों के खिलाफ और उकसावे वाली है.
अफगानिस्तान ने Pakistan से ऐसी गतिविधियों से बाज आने की अपील की है और चेतावनी दी है कि वह अपने देश और नागरिकों की रक्षा का अधिकार सुरक्षित रखता है. साथ ही कहा कि इस तरह की “गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाइयों” के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
पिछले सप्ताह भी कुनार प्रांत के असदाबाद और सरकानो जिले में हुए हमलों में सात लोगों की मौत और 75 लोग घायल हुए थे. खामा प्रेस के अनुसार, हमलों में रिहायशी इलाकों और सैयद जमालुद्दीन अफगान विश्वविद्यालय को भी निशाना बनाया गया, जिसमें कई छात्र और कर्मचारी घायल हुए.
पिछले कुछ महीनों से अफगानिस्तान और Pakistan के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, और दोनों देशों ने एक-दूसरे पर अस्थिरता फैलाने के आरोप लगाए हैं.
–
केआर/