
कोलंबो, 22 अप्रैल . Pakistan सुधरने का नाम नाझी ले रहा है और अपने आतंकी नेटवर्क को लगातार फैला रहा है. इस क्रम में जैश-ए-मोहम्मद ने ‘जमात-उल-मोमिनात’ नाम से महिला विंग बनाई है, जबकि लश्कर-ए-तैयबा ने समुद्री हमलों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से तथाकथित ‘वॉटर विंग’ की स्थापना की है. यह जानकारी Wednesday को एक रिपोर्ट में दी गई.
श्रीलंकाई मीडिया आउटलेट सीलोन वायर न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवाद के वित्तपोषण के तरीके अब डिजिटल हो गए हैं, जहां एन्क्रिप्टेड क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन पारंपरिक हवाला नेटवर्क का पूरक बन रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह किसी कमजोर होते नेटवर्क का अंतिम चरण नहीं हैं, बल्कि Pakistan द्वारा पोषित इस तंत्र के विकासात्मक कदम हैं.
रिपोर्ट में पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी का जिक्र करते हुए कहा गया कि यह हमला पूरी तरह प्लान किया गया, सोचा-समझा और ठंडे दिमाग से अंजाम दिया गया था. यह हमला जम्मू-कश्मीर में सफल विधानसभा चुनावों के कुछ ही महीनों बाद हुआ था.
इस हमले से साफ है कि आतंकी संगठनों की रणनीति बदल रही है. अब उनका मकसद कश्मीर में बढ़ते पर्यटन को नुकसान पहुंचाना और वहां सामान्य हालात के दावों को चुनौती देना है.
रिपोर्ट में कहा गया, “जब कोई इलाका स्थिर होने लगता है, निवेश बढ़ता है और पर्यटक घूमने आते हैं, तब आतंकवाद सबसे बड़ा रुकावट बनता है. Pakistan की गहरी सत्ता (डीप स्टेट) यह बात लंबे समय से समझती रही है कि कश्मीर में India की आर्थिक प्रगति को रोकने का सबसे असरदार तरीका पारंपरिक सेना नहीं, बल्कि ऐसे आतंकी समूह हैं जिनसे सीधे जुड़ाव से इनकार किया जा सके.”
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हमले में Pakistan की सीधी भूमिका के सबूत पक्के हैं.
रिपोर्ट में कहा गया, “28 जुलाई 2025 को भारतीय सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के पास हरवान के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया. उनकी पहचान से साफ हुआ कि एक आतंकी हबीब ताहिर था, जो Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर के खैगला के पास कोइयां गांव का रहने वाला था. दूसरा बिलाल अफजल था. ये कोई बेनाम या अकेले काम करने वाले लोग नहीं थे, बल्कि सीमा पार से आए और प्रशिक्षित थे.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी Pakistan का यही पैटर्न नजर आता है. 2026 के ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में Pakistan शीर्ष पर है. साथ ही मार्च 2026 की अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि Pakistan कई पुराने आतंकी संगठनों का अड्डा बना हुआ है.
रिपोर्ट में आगे कहा गया, “ऐसे कई मामले सामने आए हैं. मार्च 2026 में Pakistanी नागरिक आसिफ मर्चेंट को अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश में दोषी पाया गया. Pakistanी मूल के मोहम्मद शाहजेब खान ने न्यूयॉर्क में एक यहूदी केंद्र पर हमले की साजिश में अपराध कबूल किया. अगस्त 2025 में लश्कर-ए-तैयबा का एक सदस्य दक्षिण कोरिया में गैरकानूनी तरीके से घुसने के बाद पकड़ा गया. इससे साफ है कि Pakistan से जुड़ा आतंक दुनिया के कई हिस्सों में फैला हुआ है.”
India के नजरिए से रिपोर्ट में कहा गया कि Pakistan की रणनीति यह है कि जम्मू-कश्मीर में जब भी हालात सामान्य होने की ओर बढ़ें, तब किसी न किसी आतंकी हमले से वहां फिर से हिंसा फैला दी जाए.
–
एवाई/वीसी