इमरान खान की पार्टी से घबराई पाकिस्तान सरकार, गृह राज्य मंत्री ने दे डाली धमकी

इस्लामाबाद, 2 दिसंबर . Pakistan फिर सुलग रहा है. इमरान खान की पार्टी ‘पीटीआई’ Government को बख्शने के मूड में नहीं है. समर्थक पूर्व पीएम की सेहत को लेकर पुख्ता जवाब मांग रहे हैं. फिर पार्टी ने ऐलान किया कि Tuesday को आदियाला जेल और राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद ही ट्विन सिटिज इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 लागू (1 से 3 दिसंबर) करने का ऐलान किया गया. गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने धमकी भरे अंदाज में कहा है कि जो इसका उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी.

चौधरी ने गृहमंत्रालय के खुफिया इनपुट के हवाले से दावा किया कि उन्हें आशंका है कि प्रदर्शन की आड़ में आतंकी हमले किए जा सकते हैं.

मीडिया आउटलेट डॉन ने बताया कि इस्लामाबाद में स्थानीय मीडिया से बात करते हुए चौधरी ने चेतावनी दी, “चाहे वे इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) आएं या अदियाला जेल, धारा 144 के तहत बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी.” उन्होंने पीटीआई समर्थित सांसदों से “कानून का पालन करने” को कहा है.

Pakistanी क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 144 एक कानूनी नियम है जो जिला प्रशासन को एक इलाके में कुछ समय के लिए चार या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने का अधिकार देता है.

विपक्ष ने पूर्व Prime Minister के मिलने के अधिकार पर लगी रोक के खिलाफ आईएचसी और रावलपिंडी की अदियाला जेल (जहां पीटीआई के संस्थापक इमरान खान कैद हैं) के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रावलपिंडी में सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं, और अदियाला जेल की ओर जाने वाले रास्तों पर पिकेट लगाए गए हैं. वहीं जरूरी Governmentी इमारतों की ओर जाने वाली सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है.

‘हम’ न्यूज के अनुसार, चौधरी ने कहा कि “इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स को देखते हुए” ट्विन सिटीज में सेक्शन 144 लगा दी गई है.

उन्होंने इस मामले को टेररिज्म से जोड़ते हुए कहा: “टेररिस्ट डर फैलाने और हेडलाइन बनाने के लिए ऐसे मौके ढूंढते हैं (जिनका इस्तेमाल वे कर सकें); चाहे वह कोई Political जमावड़ा हो, कोर्ट हों, या जरूरी जगहें या कार्यालय हों.”

मंत्री ने आगे कहा कि आतंकी social media एप्लीकेशन्स का इस्तेमाल करते हैं, खासकर कम्युनिकेशन के लिए. “वे अपनी पहचान और स्थान छिपाने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क्स (वीपीएन) के साथ इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं.”

इसलिए, गृह मंत्रालय ने तय किया है कि वह, Pakistan टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) संग मिलकर, इस समस्या का समाधान ढूंढेगा.

यह दोहराते हुए कि आतंकी घटनाओं को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है, उन्होंने कहा, “आतंकी ऐसी ही किसी सभा की ताक में रहते हैं. खैर, हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, और ऊपर वाले ने चाहा तो ऐसी कोई घटना नहीं होगी.”

उन्होंने फिर चेतावनी दी कि धारा 144 “सख्ती से लागू” की जाएगी और अगर Political गतिविधियों के लिए Governmentी संसाधनों का इस्तेमाल करता है तो पीएचसी (Pakistan के उच्च न्यायालय) के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इस सवाल पर कि क्या इमरान को अदियाला जेल से इस्लामाबाद की जेल में शिफ्ट किया जाएगा, चौधरी ने कहा: “अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.”

केआर/

Leave a Comment