
इस्लामाबाद, 26 अप्रैल . Pakistan में इस साल के शुरुआती चार महीनों में ही खसरे की वजह से 71 बच्चों की मौत हो गई है. सिंध में सबसे ज्यादा 40 बच्चे इसका शिकार हुए. Sunday को स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी.
Pakistan के जाने-माने दैनिक डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के शुरुआती चार महीनों में खसरे से मरने वाले 71 बच्चों में से सिंध के बाद पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा का नंबर आता है. दोनों प्रांतों में 12-12 बच्चों की मौत हुई, जबकि बलूचिस्तान के चार बच्चों को बचाया नहीं जा सका.
2026 के जनवरी से अप्रैल तक Pakistan में खसरे के 4,541 मामले सामने आए हैं, जिनमें खैबर पख्तूनख्वा में 1,712, पंजाब में 1,198, सिंध में 1,183, बलूचिस्तान में 17, इस्लामाबाद में 55, Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर में 151 और Pakistan के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में 45 मामले शामिल हैं.
खसरे के अलावा Pakistan में पोलियो से जंग भी एक चुनौती बनी हुई है. वैक्सीन को लेकर लोगों में भरोसा नहीं बन पाया है, और इस कारण से बीमारी की चपेट में कई लोग आ रहे हैं. 2026 में ही, सिंध के सुजावल में पोलियो का एक मामला सामने आया था.
2024 में पोलियो के 74 मामले रिपोर्ट हुए, जबकि 2025 में 31 मामले रिपोर्ट हुए थे. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंध में 2025 में पोलियो के नौ मामले दर्ज किए गए, जिसमें लगभग 80 फीसदी एनवायरनमेंटल सैंपल वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए.
हालांकि हाल ही में, सिंध के Chief Minister ने दावा किया कि पोलियो से लड़ने में काफी हद तक सफलता मिली है, और एनवायरनमेंटल पॉजिटिविटी रेट घटकर 24 फीसदी हो गया है.
Pakistan पीडियाट्रिक एसोसिएशन की तरफ से खालिद शफी ने कहा, “हालांकि Government अपनी कोशिशें जारी रखे हुए है, लेकिन रेगुलर इम्यूनाइजेशन को लेकर कई चुनौतियां हैं. सबसे बड़ी चुनौती वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट है.” उन्होंने लोगों को पोलियो के खिलाफ बच्चों को वैक्सीन लगाने के बारे में जागरूक करने के लिए स्ट्रेटेजी बनाने की अपील की.
स्थानीय मीडिया आए दिन पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात कर्मियों पर हमले की खबर रिपोर्ट करती रही है.
13 अप्रैल को ही Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा के हंगू जिले में पोलियो टीमों को सुरक्षा देने जा रही लॉ एनफोर्समेंट पार्टी पर हमला करने से एक Police constable की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.
यह घटना 13-19 अप्रैल को होने वाले वैक्सीनेशन कैंपेन के पहले दिन हंगू के थल तहसील में हुई. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, हंगू डिस्ट्रिक्ट Police ने एक बयान में कहा कि अज्ञात हमलावरों ने Police पार्टी पर फायरिंग की, जिसमें एक Policeवाले की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.
घायल Policeवालों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद, हमलावरों को ढूंढने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.
Pakistan और अफगानिस्तान दुनिया के सिर्फ दो ऐसे देश हैं जहां वाइल्ड पोलियोवायरस अभी भी फैला हुआ है. Pakistan में पोलियो वर्कर्स को अक्सर हमलों का निशाना बनाया गया है. इनमें भी खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के इलाके शामिल हैं.
फरवरी में, Pakistan के बलूचिस्तान के चमन जिले में Police वैक्सीनेशन टीम पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी, जिसमें एक Policeवाले की मौत हो गई थी.
–
केआर/