पहलगाम की आतंकी घटना पूरी मानवता पर हमला थी : यूके सांसद बॉब ब्लैकमैन

लंदन, 22 अप्रैल . यूके के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने Wednesday को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि जो आतंकवाद लोगों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाता है, वह पूरी मानवता पर हमला है.

India ने Wednesday को उस भयावह पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी मनाया, जिसमें Pakistan समर्थित आतंकियों ने 26 मासूम पर्यटकों की उनके धर्म की पहचान करने के बाद गोली मार दी थी. यह हाल के वर्षों की सबसे क्रूर नागरिकों पर हुए हमलों में से एक था.

ब्लैकमैन ने सोशल मीड‍िया एक्‍स पर लिखा, “पहलगाम नरसंहार को एक साल हो गया है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के Pakistan समर्थित आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी. पीड़ितों को उनके धर्म के आधार पर पहचाना गया और मार दिया गया. जो आतंकवाद लोगों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाता है, वह पूरी मानवता पर हमला है.”

India में ब्रिटिश उच्चायोग ने भी कहा कि यूके हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है और पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देता है.

ब्रिटिश उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया एक्‍स पर लिखा, “आज हम पहलगाम में हुए उस भयावह आतंकी हमले को एक साल होने पर याद कर रहे हैं. हम पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हैं और उन सभी लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं, जो इससे प्रभावित हुए. यूके हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है. हम शांति और सुरक्षा के लिए साझेदारों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

यह हमला 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ था, जिसमें 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस हमले को द रेजिस्टेंस फ्रंट ने अंजाम दिया था, जो Pakistan स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक हिस्सा माना जाता है.

आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर और ‘कलमा’ पढ़वाकर गैर-मुस्लिमों की पहचान की और उन्हें निशाना बनाया. मारे गए लोगों में 25 पर्यटक और एक स्थानीय पोनी (घोड़ा) चलाने वाला व्यक्ति शामिल था, जिसने पर्यटकों को बचाने की कोशिश की थी.

कई पीड़ित हाल ही में शादीशुदा थे और कुछ को उनके परिवार वालों के सामने ही बेहद करीब से गोली मार दी गई.

इस हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 6 और 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसमें Pakistan और Pakistan अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंक के बड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया.

एवाई/एबीएम

Leave a Comment