आक्रमणकारियों के बजाय देश के असली देशभक्त नायकों को याद करें ओवैसी: दिनेश शर्मा

Lucknow, 8 जून . एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्तावित धार्मिक दौरे पर टिप्पणी करते हुए BJP MP दिनेश शर्मा ने कहा कि यह व्यक्तिगत निर्णय है कि कोई कहां जाए, लेकिन बेहतर होगा कि वे ऐतिहासिक घटनाओं और India के वीरों को भी याद करें. उन्होंने कहा कि जिन आक्रमणकारियों से देश के वीरों ने संघर्ष किया, उनके प्रति अनावश्यक सहानुभूति जताने के बजाय देशभक्त नायकों को भी सम्मान मिलना चाहिए.

BJP MP दिनेश शर्मा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशान साधा. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और उनसे जुड़े विषयों पर बिना तथ्य विवाद पैदा नहीं किया जाना चाहिए. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी चंपत राय पहले ही इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं, इसलिए किसी भी धार्मिक स्थल या आस्था के केंद्र को लेकर भ्रामक बयान देने से बचना चाहिए.

दिनेश शर्मा ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में सावधानी आवश्यक है और नेताओं को चाहिए कि वे बिना सत्यापन के आरोप न लगाएं, जिससे किसी संस्था की छवि प्रभावित हो.

इंडिया अलायंस की बैठक को लेकर BJP MP और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप Chief Minister दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष के लोग एक साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं. बस नाम के लिए इंडिया गठबंधन बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्षी गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है और वे अब बैकफुट पर हैं.

उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग राज्यों में विपक्षी दल एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं, और कई बार उनके सहयोगी ही एक-दूसरे को धोखेबाज कहते रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चुनावों के बाद Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच भी मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आए थे.

दिनेश शर्मा ने इंडिया अलायंस को “विखंडनकारी गठबंधन” बताते हुए कहा कि यह दलों का ऐसा समूह है जिसमें राष्ट्रीय हितों की स्पष्ट दृष्टि नहीं है. उनके अनुसार यह गठबंधन केवल सत्ता प्राप्ति के लिए बनाया गया है और इसमें आपसी विश्वास की कमी है. उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर घटक दल एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं, जिससे गठबंधन की स्थिरता पर सवाल उठते हैं.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment