सिंहावलोकन 2025: डिजिटल वर्ल्ड के देशों ने दिखाया रास्ता, बच्चों के सोशल मीडिया हैबिट पर बड़ा फैसला

New Delhi, 29 दिसंबर . नेपाल में जेनजी social media बैन को लेकर सड़कों पर उतरे, वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे देश हैं, जिन्होंने बच्चों के लिए social media पर बैन लगाकर समाज के लिए एक रास्ता बना रहे हैं. इसमें सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया का आता है. वहीं कई ऐसे देश भी हैं, जो इसके बारे में सोच रहे हैं और संसद में अपना प्रस्ताव पेश कर दिया है.

India भी बच्चों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण तैयार करने के लिए इस तरह की पहलों पर विचार कर रहा है. इसमें एक ताजा नाम आयरलैंड का भी जुड़ गया है.

आयरलैंड social media प्लेटफॉर्म के सही इस्तेमाल के लिए Governmentी पहचान पत्र को लिंक करने जा रहा है. आने वाले कुछ ही महीनों के अंदर प्रस्तावित प्लान के तहत ट्रायल भी शुरू कर दिया जाएगा.

आयरिश नागरिक स्वतंत्रता परिषद ने जानकारी साझा की है कि अगले चार महीनों में एक पायलट स्कीम शुरू की जाएगी, जिसके तहत social media यूजर्स को मायजीओवी के जरिए अपनी उम्र और पहचान वेरिफाई करनी होगी. इस हफ्ते कैबिनेट में एक मेमो लाया जाएगा.

आयरलैंड Government चाहती है कि यहां 15 साल से ज्यादा उम्र का हर वयस्क और बच्चा जब भी social media पर पोस्ट करना चाहे, तो उसे मायजीओवी दिखाना होगा. हालांकि, आयरलैंड में इसे तानाशाही के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है और इस बात पर चर्चा हो रही है कि Government लोगों की सभी गतिविधियों पर नियंत्रण करना चाहती है.

ऑस्ट्रेलिया ने 10 दिसंबर 2025 से ऐसा कानून लागू किया है जिसमें 16 साल से कम उम्र के बच्चों को social media का उपयोग पूरी तरह बैन कर दिया गया है. इस नए नियम के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चे ना तो social media अकाउंट बना सकते हैं और ना ही उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसके अलावा डेनमार्क में Government ने घोषणा की है कि वह 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए social media के उपयोग पर प्रतिबंध लगाएगी. हालांकि कुछ मामलों में 13 से ऊपर की उम्र में माता-पिता की अनुमति के बाद उन्हें social media के इस्तेमाल की अनुमति होगी.

वहीं कुछ ऐसे यूरोपीय देश हैं, जहां पर social media को लेकर प्रस्ताव पेश किया जा चुका है. फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों को social media के इस्तेमाल के लिए अपने माता-पिता की मंजूरी की आवश्यकता होगी.

स्पेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ऑनलाइन सोशल नेटवर्क तक पहुंच को विशेष अनुमोदन के बिना प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव है.

इटली में भी 14 साल से कम उम्र में माता-पिता की सहमति की जरूरत रखने जैसी योजना पर विचार हो रहा है.

जर्मनी में 13-16 वर्ष के बच्चों के लिए social media का उपयोग तभी संभव होगा, जब उनके माता-पिता की अनुमति होगी.

मलेशिया में social media के इस्तेमाल को लेकर जो प्रस्ताव रखा गया है, उसे 2026 से लागू किया जाएगा. इसके तहत 2026 से 16 साल से कम उम्र वालों के लिए social media पर रोक प्रस्तावित है. मलेशिया ने बच्चों को ऑनलाइन स्कैम से बचाने के लिए यह कदम उठाया है.

केके/एबीएम

Leave a Comment