
कोलकाता, 29 दिसंबर . भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस Government पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी आज जिस तरह की राजनीति कर रही हैं, उससे साफ है कि वह सिर्फ वोट बैंक को ध्यान में रखकर फैसले ले रही हैं.
अग्निमित्रा पॉल ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि अब दुर्गा आंगन बनाने का कोई मतलब नहीं रह जाता, क्योंकि पिछले 15 वर्षों से राज्य में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ममता बनर्जी ने सत्ता में आने से पहले डबल नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वह इसे पूरा करने में पूरी तरह विफल रहीं.
भाजपा नेता ने दीपुदास की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद Chief Minister ममता बनर्जी ने एक भी विरोध मार्च नहीं निकाला. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर Chief Minister में वास्तव में साहस है तो उन्हें दीपुदास की मौत की सार्वजनिक रूप से निंदा करनी चाहिए और इसके खिलाफ आंदोलन का आह्वान करना चाहिए. अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि सीएम ममता बनर्जी इस डर से चुप हैं कि कहीं विरोध करने से उनका मुस्लिम वोट बैंक प्रभावित न हो जाए. उन्होंने कहा कि यह रवैया राज्य की कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए बेहद खतरनाक है.
अग्निमित्रा पॉल ने आगे कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करते-करते सीएम ममता बनर्जी और उनकी पार्टी यह भूल गई है कि शासन केवल नारेबाजी से नहीं, बल्कि मजबूत प्रशासनिक और संस्थागत व्यवस्था से चलता है. उन्होंने हाल ही में सामने आए एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश के एक व्यक्ति ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister को संबोधित करते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसकी भाजपा कड़ी निंदा करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी की ओर से न तो कोई निंदा की गई और न ही कोई विरोध दर्ज कराया गया, जो पार्टी के असली चरित्र को उजागर करता है.
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की तुलना करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक रुके हुए तालाब की तरह है, जबकि भाजपा एक विशाल महासागर के समान है. उन्होंने कहा कि एक तालाब कभी महासागर की गहराई, विस्तार और हलचल को नहीं समझ सकता. अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पूरे देश से भाजपा के कई नेता बंगाल आएंगे, क्योंकि यह देश की सबसे बड़ी Political पार्टी है और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी मजबूत पकड़ है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल का चुनाव सिर्फ राज्य में Government बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बंगाल के 10 करोड़ लोगों की सुरक्षा का सवाल है. उनके अनुसार, यह चुनाव पूरे देश के 140 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस कभी यह नहीं समझ पाएगी कि Prime Minister, गृह मंत्री और अन्य केंद्रीय नेता बार-बार बंगाल क्यों आते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए बंगाल सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ा एक अहम केंद्र है.
–
एएसएच/डीकेपी