‘हमारे बुनकरों ने विश्व में बनाई अलग पहचान’, नितिन नवीन ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की शुभकामनाएं दी

New Delhi, 7 अगस्त . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन ने Friday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं.उन्होंने कहा कि आज हथकरघा कारीगरों ने अपनी मेहनत के दम पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और बुनकर समुदाय को नई पहचान दिलाई है.

उन्होंने कहा कि आज चाहे बिहार का भागलपुर हो, असम का पट सिल्क हो या छत्तीसगढ़ का कोसा. हिंदुस्तान के हर कोने में बुनकरों ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी परंपराओं को जीवित रखने का काम किया है. यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारे बुनकरों ने अपने दम पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को एक अद्भुत पहचान देने का काम किया है, जिसकी चौतरफा प्रशंसा की जा रही है.

नितिन नवीन ने कहा कि हमारे बुनकरों ने भारतीयों परंपराओं को एक नए स्वरूप में लाने का काम किया है. आज उसी का नतीजा है कि बुनकरों में एक तरह का नया उत्साह देखने को मिल रहा है. निश्चित तौर पर इस उत्साह को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है. मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि पूरी दुनिया में भारतीय बुनकरों की एक अलग पहचान है जिसको हमारे लोगों ने अपने परिश्रम और मेहनत के दम पर स्थापित किया है.

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हम अपने बुनकर भाइयों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi हमेशा से ही ‘वोकल फॉर लोकल’ और इसके बाद ‘लोकल से ग्लोबल’ तक के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं. सच कहूं, तो Prime Minister Narendra Modi का यह प्रयास हमारे बुनकरों को संबल प्रदान करने का काम कर रहे थे. Prime Minister मोदी वोकल फॉर लोकल के सिद्धांत के तहत बुनकर भाइयों को उत्साहित कर रहे हैं, उन्हें प्रेरित कर रहे हैं. हमारे Government की ओर से यही सुनिश्चित किया जा रहा है कि बुनकरों के हितों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो.

नितिन नवीन ने कहा कि मौजूदा समय में हम बुनकरों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करके India को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. हम लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं.

एसएचके/एएस

Leave a Comment