होली पर प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी, मायावती और तेजस्वी यादव समेत विपक्षी नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

New Delhi, 4 मार्च . रंगों का त्योहार होली पूरे देश में शुरू हो चुका है. हर तरफ मस्ती और उल्लास का माहौल है. लोग अपने प्रियजनों के साथ होली का त्योहार मना रहे हैं. इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती और तमिलनाडु की Chief Minister ममता बनर्जी तक, विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “उमंग, उत्साह, उल्लास, मिठास और बंधुत्व के विविध रंगों से सराबोर मेलजोल के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं. होली अपने परिवार, दोस्त, समाज के साथ-साथ सबको प्रेम से गले लगाने का महापर्व है. सबको गले लगाइए एवं सबके साथ खुशियां बांटिए. सब देशवासियों के लिए होली शुभ हो.”

पश्चिम बंगाल की Chief Minister और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लिखा, “होली की शुभकामनाएं. यह रंगों का पावन त्योहार हर घर को खुशी और रंगों से भर दे.”

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने लिखा, “होली पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. सभी लोग परंपरागत तौर पर शांति व सद्भाव के साथ इस त्योहार को उमंग के साथ मनाएं और आपस में मिलजुल कर होली की खुशियां बांटें, यही इस पर्व की सच्ची भावना.”

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “होली के पावन अवसर पर पावन रंगों में रंगे अपने जीवन के अनुभव और सेवा का संकल्प आपके चरणों में अर्पित करता हूं. संघर्ष की धूप में तपकर जो कुछ भी मैंने सीखा, वह यह है कि इंसान का सबसे सच्चा रंग उसका मानवता के प्रति समर्पण होता है. आइए, इस होली हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का वचन दोहराएं. रिश्तों, नातों, भाईचारे और भविष्य के उज्जवल सपनों और मानवता की भलाई वाले रंग अपनाएं तथा एक दूसरे पर बस यही एक रंग चढ़ाएं.”

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा, “मेरी कामना है कि आपके घर में खुशियों का रंग बरसे, समाज में सेवा, सद्भाव और सुख का रंग कभी फीका न पड़े. आप सभी को होली की हृदय से शुभकामनाएं.”

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा, “रंगों का ये पावन पर्व हमें याद दिलाता है कि इंसानियत का रंग सबसे गहरा और सबसे खूबसूरत होता है. आज जब हम एक दूसरे को गुलाल लगाएं तो दिलों की दूरियां भी मिटाएं, मन के मैल भी धो डालें. आइए इस होली, नफरत की हर रेखा को प्रेम के रंग से भर दें, भेदभाव की हर दीवार को भाईचारे से ढहा दें. आपस में अमन शांति और एकता के एकमात्र रंग में रंग जाएं.”

तेजस्वी यादव ने लिखा, “आप सभी बिहारवासियों और देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं. सुख और खुशियों से आप सबों का जीवन सदैव भरा रहे.”

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, प्रेम और नई ऊर्जा भर दे. आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए.” Samajwadi Party के नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

डीसीएच/

Leave a Comment