विपक्षी नेताओं को देश की महिलाओं से कोई मतलब नहीं : सीएम रेखा गुप्ता

New Delhi, 18 अप्रैल . महिला आरक्षण संशोधन बिल (131वां संशोधन विधेयक) खारिज होने को लेकर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पहले से ही तय कर रखा था कि महिलाओं को Lok Sabha और विधानसभाओं तक कभी नहीं पहुंचने दिया जाएगा.

रेखा गुप्ता ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस और Samajwadi Party जैसे दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया. इन लोगों ने तय कर रखा था कि किसी भी हालत में महिलाओं को विधानसभा और Lok Sabha तक नहीं पहुंचने देंगे.

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार अलग-अलग बहाने बनाता रहा, कभी जाति के आधार पर आरक्षण की बात, कभी धर्म के आधार पर, तो कभी सीटों की संख्या को लेकर सवाल उठाए गए.

Chief Minister ने कहा कि कभी 543 सीटों की बात की गई, कभी 850 सीटों की, कभी परिसीमन (डिलिमिटेशन) को मुद्दा बनाया गया. लेकिन सच्चाई यही है कि ये लोग नहीं चाहते कि देश की आधी आबादी, करीब 70 करोड़ महिलाएं, सदन तक पहुंचें.

सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इनको सिर्फ अपने घर की महिलाएं ही अच्छी लगती हैं. अखिलेश यादव को डिंपल यादव और राहुल गांधी को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ही नजर आती हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने साफ कहा था कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन विपक्ष ने इस मुद्दे पर भी राजनीति की.

सीटों की संख्या को लेकर उन्होंने 1971 का उदाहरण देते हुए कहा, “1971 में जब 543 सीटें तय हुई थीं, तब देश की आबादी करीब 50-55 करोड़ थी. आज आबादी 140 करोड़ हो चुकी है, तो क्या सीटें नहीं बढ़नी चाहिए?”

Chief Minister ने आरोप लगाया कि कुछ नेता अपने क्षेत्रों में ‘राजा’ बनकर बैठे हैं और नहीं चाहते कि सीटें बढ़ें, क्योंकि इससे नए प्रतिनिधियों, खासकर महिलाओं को मौका मिल सकता है.

रेखा गुप्ता ने कहा कि दुनिया के कई देशों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 40 से 50 प्रतिशत तक है, लेकिन India में महिलाओं को आगे आने से रोका जा रहा है. उन्होंने इसे ‘महिला विरोधी चेहरा’ बताया.

उन्होंने चेतावनी दी कि जब विपक्षी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जाएंगे, तो महिलाएं उनसे सवाल करेंगी कि उन्होंने महिला आरक्षण बिल का समर्थन क्यों नहीं किया. हर महिला जवाब मांगेगी कि ऐसा क्यों किया गया.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखेंगी. हम महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment