विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन; जेपीएससी परीक्षा पर नहीं दे रहा जवाब : संबित पात्रा

New Delhi, 4 अगस्त . BJP MP संबित पात्रा ने Tuesday को New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय पर संसद की कार्यवाही न चल पाने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के सांसद सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं. एक के बाद एक अवरोध लाकर सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं.

BJP MP संबित पात्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्ष संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार नहीं है. ये केवल सदन में शोर कर रहे है जिससे सदन चल नहीं पा रहा है. इसके साथ ही वे अभी भी Jharkhand लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा पर चुप हैं. इस पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में खड़े होकर घंटों भाषण देते हैं. अच्छी बात है, कम से कम चर्चा तो हुई लेकिन जब उसी विषय पर उनके बेटे कर्नाटक में ऐसा बयान देते हैं जो असंवेदनशील है, अमानवीय है तो उस पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे चुप हैं.

उन्होंने कहा कि कल हमने टीवी पर देखा कि कर्नाटक में हुए पेपर लीक और Police कॉन्स्टेबल भर्ती में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों ने आंदोलन किया और मीडिया बंधुओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे व कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे से पूछा कि क्या आप जिम्मेदारी लेंगे क्योंकि आप राज्य के गृह मंत्री हैं. इस दौरान बड़े अहंकार से प्रियांक खड़गे ने कहा कि ठीक है, पहले छात्रों को 25 दिन की भूख हड़ताल करने दो, फिर हम लाठीचार्ज करेंगे और फिर अपने इस्तीफे के बारे में चिंता करेंगे. प्रियांक के इस बयान पर राहुल गांधी चुप हैं और मैं दावे के साथ कहना चाहूंगा कि आज भी वे सदन चलने नहीं देंगे. यह कांग्रेस का डबल स्टैंडर्ड है.

कर्नाटक में प्रियांक खड़गे ने असंवेदनशील बयान देते हुए कहा, “उन्हें भूख हड़ताल करने दो. फिर हम उन पर लाठीचार्ज करेंगे और उसके बाद ही मैं इस्तीफ़े के बारे में सोचूंगा. राहुल गांधी इस पर अभी भी चुप हैं.”

संबित पात्रा ने कहा कि मानसून सत्र को कांग्रेस पार्टी और उसके कुछ सहयोगी दल बाधित कर रहे हैं. एक सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं. हालांकि जब से सत्र शुरू हुआ है, प्रश्नकाल हो नहीं पा रहा है. जीरो आवर के लिए सदन में बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं. लगभग किसी भी बिल पर चर्चा हो नहीं पा रही है. इसके पीछे का कारण आपने कांग्रेस और उसके कुछ इंडिया ब्लॉक के साथियों में देखा होगा. मुझे तो उनके डबल स्टैंडर्ड पर आश्चर्य होता है.

उन्होंने कहा कि Jharkhand में हजारों छात्र आंदोलन पर बैठे हैं और कांग्रेस पार्टी एक शब्द भी Jharkhand में आंदोलन पर बैठे छात्रों के पक्ष में बोलती नजर नहीं आ रही है. कांग्रेस के विधायक सदन में उस विषय को उठाने से बच रहे हैं. Jharkhand की जेपीएससी परीक्षा को लेकर एक तख्ती भी कांग्रेस के हाथों में नहीं देखी गई क्योंकि यह सेलेक्टिव आउटरेज है.

BJP MP ने कहा कि जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक 2026 कितने दिनों के भीतर बर्थ और डेथ रजिस्टर होना चाहिए, अगर नहीं हुआ तो उसका परिणाम क्या होगा. जन्म और मृत्यु सतत प्रक्रिया है, जो देश और विश्व में चलती रहती है. इसे लेकर नागरिक अपने अधिकारों का प्रयोग किस तरह करें और नए कानून में क्या है, इस पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने चर्चा नहीं होने दी. क्या यह विषय गंभीर है या नहीं.

उन्होंने कहा कि Monday को निर्मला सीतारमण ने बैंकर बुक एविडेंस बिल 2026 पेश किया, यह कितना बड़ा बिल है क्योंकि सभी का सरोकार बैंकिंग से है लेकिन बैंकिंग से सरोकार रखने वाली India की जनता को बैंकर बुक एविडेंस बिल 2026 के बारे में कोई चर्चा सुनने को नहीं मिलती है क्योंकि सदन में हुड़दंग मचा हुआ है.

एसएके/पीएम

Leave a Comment