महिला आरक्षण पर विपक्ष बेनकाब, मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण को दिया नया आयाम: पंकज चौधरी

महराजगंज, 20 अप्रैल . उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने Monday को महराजगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में विपक्ष पर महिला आरक्षण को लेकर दोहरे रवैये का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government ने समावेशी लोकतंत्र को मजबूत करते हुए समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है, जबकि विपक्षी दल महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर केवल दिखावा करते हैं.

पंकज चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोदी Government ने सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में लगभग 40 प्रतिशत मंत्रियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से स्थान दिया है. उन्होंने इसे समावेशी शासन व्यवस्था का स्पष्ट उदाहरण बताया.

उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत केंद्र Government ने देश की आधी आबादी—महिलाओं—को नीति निर्धारण में उचित भागीदारी देने के उद्देश्य से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का ऐतिहासिक विधेयक पेश किया. हालांकि, कांग्रेस, Samajwadi Party और इंडिया महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों ने इस विधेयक को पारित नहीं होने देकर अपनी मंशा उजागर कर दी. चौधरी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल महिला आरक्षण का समर्थन करने का केवल ढोंग करते हैं, जबकि वास्तव में वे महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की राजनीति परिवारवाद और वंशवाद पर आधारित है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण से कमजोर पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party ने अपनी महिला विरोधी सोच को छुपाने के लिए ‘नकाब’ का सहारा लिया, लेकिन अब देश की आधी आबादी के सामने उनकी वास्तविकता उजागर हो चुकी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के तहत कुछ दलों ने सीमित वर्ग की महिलाओं का हवाला देकर व्यापक महिला समुदाय के अधिकारों की अनदेखी की है.

चौधरी ने स्पष्ट किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान की मूल भावना के विपरीत है और भारतीय जनता पार्टी सदैव संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करती रही है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक का लाभ सभी वर्गों की महिलाओं को मिलेगा, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं भी शामिल हैं. उन्होंने केंद्र Government की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि महिलाओं को अधिक अवसर देने के लिए Government लगातार प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि संसद में सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.

विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए चौधरी ने इंडिया महागठबंधन को ‘एंटी वूमेन एलायंस’ करार दिया और कहा कि यह गठबंधन महिलाओं को आगे बढ़ाने के बजाय उन्हें सीमित रखने की मानसिकता से ग्रसित है. उन्होंने कहा कि इन दलों ने हमेशा महिला आरक्षण को रोकने, टोकने और भटकाने का काम किया है. चौधरी ने कहा कि देश का समग्र विकास महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है और देश की नारी शक्ति ऐसे महिला विरोधी रुख अपनाने वाले दलों को कभी माफ नहीं करेगी.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment