
New Delhi, 16 मई . देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर विपक्ष Government के खिलाफ हमलावर है. विपक्षी नेताओं ने कहा कि देश में सब कुछ महंगाई की भेंट चढ़ा है और Government बिल्कुल भी इस चीज को लेकर सक्रिय नहीं है कि महंगाई कम हो.
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि परिस्थितियां भयावह हैं. Government की प्राथमिकताओं में आम जनता बिल्कुल नहीं है. आय बढ़ोतरी पर Government का काम शून्य है. मनोज झा ने कहा, “Government को पहले यह बताना चाहिए कि तेल की कीमत कहां जाकर रुकेगी और कितनी मार निम्न व मध्यम वर्ग पर पड़ेगी.”
उन्होंने कहा कि देश में लगातार चुनाव होते रहने चाहिए, क्योंकि चुनावों के समय जनता को राहत रहती है. भाजपा ने चुनाव जीतने का मंत्र हासिल कर लिया है, इस कारण उनके लिए और कुछ भी मायने नहीं रखता है.
सपा सांसद रामभुवल निषाद ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा कि Government शुरू से ही चाहती है कि महंगाई बढ़े, क्योंकि Government बिल्कुल भी इस चीज को लेकर सक्रिय नहीं है कि महंगाई कम हो. डीजल-पेट्रोल हो या अन्य सामान्य, सब कुछ महंगाई की भेंट चढ़ा है. Government के पास कोई प्लान नहीं है. भाजपा की कोशिश सिर्फ यह है कि वो वोट चोरी करके सत्ता में बनी रहे.
Himachal Pradesh Government में मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने तेल की कीमतों पर कहा, “यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की कूटनीति की विफलता है. यह बिल्कुल स्पष्ट था कि चुनावों के कारण तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे. हालांकि, कुछ दिनों पहले कमर्शियल एलपीजी के दाम दोगुने कर दिए गए थे. इससे कारोबारियों को नुकसान हुआ. Friday को पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया गया, जो वाहन चालकों पर असर डालेगा.”
Samajwadi Party के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच में चल रही लड़ाई का असर India में दिखाई पड़ रहा है. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और इससे पहले गैस के दाम बढ़े. इसके कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है और देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा Government को चाहिए कि वह पश्चिम एशिया के तनाव को कम कराने की कोशिश करे.
पेट्रोलियम निर्यात शुल्क में वृद्धि पर Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि 2014 के बाद से देश की जनता इसकी आदी हो चुकी है कि उसे पेट्रोल से लेकर जमीन और पानी तक टैक्स दे रही है. इनकी दमड़ी न जाए, इसलिए Government जनता की चमड़ी से एक-एक चीज निकाल लेना चाहती है.
उन्होंने कहा कि Government को जनता से कोई मतलब नहीं है. चुनाव आने पर कीमतों में बढ़ोतरी बिल्कुल रुक जाएगी. यह सब कुछ जनता अब समझ चुकी है. भाजपा और Government के लोग सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं.
–
डीसीएच/